अमेठी जिले में मुसाफिरखाना तहसील के मुख्य अभिलेखागार को एक कुत्ते के हंगामे के कारण अवकाश के दिन रविवार को भी खोलना पड़ा। सुरक्षा वाले मुख्य अभिलेखागार में ये हंगामा वहां के कर्मचारियों की लापरवाही के कारण हुआ।

यह है पूरा मामला

  • जानकारी के मुताबिक शनिवार की शाम ऑफिस बंद करते वक़्त यह कुत्ता तहसील पथ से मुख्य अभिलेखागार में ही बंद हो गया था।
  • रविवार को अवकाश की वजह से ऑफिस बंद था।
  • इसके चलते कुत्ता भूख-प्यास से व्याकुल अपनी कातर आवाज से अपने रिहाई की गुहार लगाने लगा।
  • समय की विडंबना देखिये कि आज कोई भी मुख्य अभिलेखागार से सम्बंधित व्यक्ति मौके पर तहसील परिसर में मौजूद नहीं था जो ताला खोल सके।
  • शाम लगभग सवा 6:00 बजे जब इसकी भनक आस पास के लोगों को लगी तो कुछ बुद्धजीवियों ने इसकी सूचना मुख्य अभिलेखागार से सम्बंधित लोगो को दी।
  • सूचना पाकर 2-3 घण्टे के बाद तहसील प्रशासन द्वारा इस बेजुबान मुख्य अभिलेखागार से बाहर निकाला गया।
  • वहां मौजूद लोग यह बता रहे हैं कि घबराये और इधर-उधर भाग रहे कुत्ते ने कुछ कागजों को भी तितर बितर कर दिया।
  • चूंकि कुत्ता जिस कक्ष में बंद था वह तहसील के कागजात को रखने का बहुत ही संवेदनशील कक्ष है।
  • तहसील के अधीनस्थ कर्मचारियों की लापरवाही के चलते एक बड़ी मुसीबत समय रहते टल गयी नहीं तो मुख्य अभिलेखागार के कुछ जरूरी कागजात नष्ट भी हो सकते थे।
UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें