आप क्‍या करते हैं जब कोई चीज कानून के खिलाफ होती है? आप सीधे पुलिस स्‍टेशन जाते हैं। लेकिन आप तब क्‍या करेंगे, जब वर्दीधारी ही आपसे अपराधियों की तरह बर्ताव करने लगे? ऐसा ही एक मामला मैनपुरी में सामने आया है। यहां एक पुलिसकर्मी ने थाने में आई दो बहनों के साथ छेड़छाड़ की। थाने में छेड़छाड़ का वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। मैनपुरी के एसपी राजेश एस. ने मामले की जांच कर आरोपी पुलिसकर्मी को सस्‍पेंड (mainpuri cop suspended) कर दिया है।

https://www.youtube.com/watch?v=GX5KFnNVlgM

क्‍या है पूरा मामला

  • मैनपुरी में एक पुलिसकर्मी के घिनौनी करतूत से पूरा पुलिस महकमा एक बार फिर शर्मशार हुआ है।
  • मामला मैनपुरी के करहल गेट पुलिस स्‍टेशन का है।
  • बता दें, शनिवार की रात दो बहनें करहल पुलिस स्‍टेशन में छेड़छाड़ की शिकायत दर्ज कराने आई थीं।
  • इस दौरान थाने में तैनात पुलिसकर्मी ईश्वरी प्रसाद ने शिकायत दर्ज कराने के बहाने दोनों बहनों से छेड़छाड़ की।
  • दोनों बहनों ने बताया कि आरोपी पुलिसकर्मी ईश्वरी ने उन्‍हें गलत तरीके से छुआ।
  • इसके बाद दोनों बहनों ने मामले की शिकायत मैनपुरी के एसपी राजेश एस. से की।
  • एसपी राजेश ने मामले में कार्रवाई करते हुए आरोपी पुलिसकर्मी ईश्वरी को तत्‍काल प्रभाव से सस्‍पेंड कर दिया है।

    https://www.youtube.com/watch?v=XZFPKz5nFVo

    ये भी पढ़ें: वीडियो: दो बहनों को थाने में छेड़ते हुए पुलिसकर्मी की करतूत कैमरे में कैद!

क्‍या कहते हैं आरोपी पुलिसकर्मी ईश्वरी प्रसाद!

  • आरोपी पुलिसकर्मी ईश्वरी प्रसाद ने अपनी सफाई में कहा कि ये दोनों बहनें शनिवार को थाने में छेड़छाड़ की शिकायत दर्ज कराने आई थीं।
  • इस दौरान दोनों बहनों ने बताया कि एक शख्स ने उनकी पैंट्स को खींचने की कोशिश की।
  • इस पर ईश्वरी प्रसाद ने कहा कि आज के समय में ऐसी पैंट कोई नहीं पहनता है।
  • ईश्वरी ने बताया कि मैंने दोनों बहनों को घर जाने की बात कहते हुए सिर्फ हाथ छुआ था।
  • वहीं, वायरल वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि आरोपी पुलिसकर्मी गलत तरीके से दोनों बहनों को छू रहा था।

    ये भी पढ़ें: योगी सरकार में ‘लव जिहाद’: लड़के ने धर्म छिपाकर शादी की, फिर तलाक दिया!

तत्‍काल प्रभाव से संस्‍पेंड हुए आरोपी पुलिसकर्मी!

  • मामले में दोनों बहनों ने आरोपी पुलिसकर्मी की शिकायत मैनपुरी के एसपी राजेश एस. से की।
  • एसपी ने मामले को गंभीरता से लेते हुए मामले में जांच के आदेश दिए।
  • मामले की जांच सर्किल ऑफिसर को सौंपी गई।
  • इसके बाद जांच रिपोर्ट सामने आने पर आरोपी पुलिसकर्मी ईश्वरी प्रसाद को सस्‍पेंड कर दिया गया।

    ये भी पढ़ें: यूपी में हुई सर्जिकल स्ट्राइक का Exclusive वीडियो!

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें