राष्ट्रीय लोक दल ने सोमवार को राजधानी नई दिल्ली में किसानों की कर्ज माफ़ी को लेकर प्रदर्शन किया, RLD के प्रदर्शन में भारी संख्या में किसान और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

मोदी सरकार ने किसान के हितों की अनदेखी की:

  • राष्ट्रीय लोक दल ने सोमवार को नई दिल्ली में किसानों की कर्ज माफ़ी को लेकर प्रदर्शन किया।
  • प्रदर्शन में भारी संख्या में किसान और पार्टी कार्यकर्ता मौजूद रहे।
  • इस दौरान पार्टी अध्यक्ष अजित सिंह ने मीडिया से बातचीत की।
  • जिसमें उन्होंने कहा कि, मोदी सरकार ने किसानों के हितों की अनदेखी की है।
  • उन्होंने आगे कहा कि, किसान आज आत्महत्या कर रहा है।
  • अजित सिंह ने आगे कहा कि, नोटबंदी के कहते चीनी मिलें किसानों को भुगतान नहीं कर रही हैं।
  • RLD अध्यक्ष ने मांग की है कि, केंद्र सरकार किसानों के कर्ज माफ़ करे।

देश में इमरजेंसी जैसे हालात- जयंत चौधरी:

  • सोमवार को दिल्ली में आरएलडी ने नोटबंदी के चलते किसानों के कर्जमाफी की बात की।
  • जिसके बाद पार्टी के नेता जयंत चौधरी ने भी नोटबंदी पर केंद्र सरकार को घेरा।
  • उन्होंने कहा कि, आज देश में इमरजेंसी जैसे हालात हैं।
  • जयंत चौधरी ने आगे कहा कि, नोटबंदी के चलते किसान बुवाई नहीं कर पा रहे हैं।
  • उन्होंने आगे कहा कि, देश का किसान आज भुखमरी की कगार पर है।
  • साथ ही उन्होंने भी केंद्र से किसानों के कर्ज माफ़ी की अपील की।

ये भी पढ़ें: किसानों की कर्जमाफी को लेकर दिल्ली में RLD का प्रदर्शन!

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें