पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी केंद्र सरकार के नोटबंदी के फैसले के विरोध में मंगलवार को उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में अपना प्रदर्शन करेंगी, जिसके तहत वो सोमवार की शाम को लखनऊ पहुंची थी।

1090 चौराहे पर करेंगी प्रदर्शन:

  • पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी मंगलवार को नोटबंदी के खिलाफ सूबे की राजधानी लखनऊ में प्रदर्शन करेंगी।
  • ममता बनर्जी यह प्रदर्शन जियामऊ स्थित 1090 चौराहे पर करेंगी।
  • पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री सोमवार की देर शाम लखनऊ पहुंची थी।
  • जहाँ मुख्यमंत्री अखिलेश ने उनका स्वागत किया था।

सपा ने विरोध को दिया है समर्थन:

  • पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी मंगलवार को लखनऊ में पीएम मोदी के नोटबंदी के खिलाफ प्रदर्शन करेंगी।
  • जिसमें उनका साथ प्रदेश की समाजवादी पार्टी भी देने के लिए तैयार हो गयी है।
  • गौरतलब है कि, सपा भी शुरुआत से नोटबंदी के खिलाफ है।
  • खुद मुख्यमंत्री अखिलेश कई बार जनता की तकलीफों के उदाहरण के पीछे नोटबंदी का विरोध कर चुके हैं।
  • वहीँ सपा प्रमुख मुलायम सिंह यादव ने भी संसद में नोटबंदी के खिलाफ अपना संबोधन किया था।

प्रदर्शन में पहुँच सकते हैं मुख्यमंत्री अखिलेश:

  • बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी मंगलवार को 1090 पर प्रदर्शन करेंगी।
  • सूत्रों के मुताबिक, यूपी के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव भी नोटबंदी के खिलाफ इस प्रदर्शन में शामिल हो सकते हैं।
  • ममता बनर्जी ने भी कहा था कि, अगर अखिलेश व्यस्त नहीं होंगे तो प्रदर्शन में आ सकते हैं।
UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें