उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में अपराध चरम सीमा पर है। अपराध पर नियंत्रण का दावा करने वाली लखनऊ पुलिस की चौकसी की पोल लगातार खुलती जा रही है। वजीरगंज थाना क्षेत्र में बेखौफ बदमाशों ने एक मजदूर की चाकू से गोदकर निर्मम हत्या कर दी और आसानी से फरार हो गए। सोमवार सुबह स्थानीय लोगों ने मजदूर का शव खून से लथपथ पड़ा देखा तो पुलिस को सूचना दी। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का कहना है कि हत्यारों की तलाश के लिए आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। जल्द ही बदमाशों को गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे भेजा जायेगा।

जानकारी के मुताबिक, घटना वजीरगंज थाना क्षेत्र की है। यहां पाण्डेयगंज में अज्ञात बदमाशों ने एक मजदूर पर ताबड़तोड़ चाकू पर हमला कर दिया। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। स्थानीय लोगों ने बताया कि मजदूर को अज्ञात शख्स ने चाकू मारा। चाकू लगने के बाद मजदूर घायल होकर खून से लथपथ होकर रोड पर आकर गिर गया। लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने मजदूर को गंभीर हालत में बलरामपुर अस्पताल में भर्ती कराया। यहाँ डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मृतक का शव कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। पुलिस पूरे मामले की तफ्तीश कर रही है।

[penci_related_posts taxonomies=”undefined” title=”Crime News” background=”” border=”” thumbright=”yes” number=”4″ style=”grid” align=”none” displayby=”up_crime_categories” orderby=”random”]

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें