Uttar Pradesh News, UP News ,Hindi News Portal ,यूपी की ताजा खबरें
Uttar Pradesh

लखनऊ: वजीरगंज में मजदूर की चाकू मारकर हत्या

Rae Bareli: BJP leader Gangasagar Pandey Brutely murdered by axe

Amroha: son murdered father with knife for land and wife dispute

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में अपराध चरम सीमा पर है। अपराध पर नियंत्रण का दावा करने वाली लखनऊ पुलिस की चौकसी की पोल लगातार खुलती जा रही है। वजीरगंज थाना क्षेत्र में बेखौफ बदमाशों ने एक मजदूर की चाकू से गोदकर निर्मम हत्या कर दी और आसानी से फरार हो गए। सोमवार सुबह स्थानीय लोगों ने मजदूर का शव खून से लथपथ पड़ा देखा तो पुलिस को सूचना दी। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का कहना है कि हत्यारों की तलाश के लिए आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। जल्द ही बदमाशों को गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे भेजा जायेगा।

जानकारी के मुताबिक, घटना वजीरगंज थाना क्षेत्र की है। यहां पाण्डेयगंज में अज्ञात बदमाशों ने एक मजदूर पर ताबड़तोड़ चाकू पर हमला कर दिया। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। स्थानीय लोगों ने बताया कि मजदूर को अज्ञात शख्स ने चाकू मारा। चाकू लगने के बाद मजदूर घायल होकर खून से लथपथ होकर रोड पर आकर गिर गया। लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने मजदूर को गंभीर हालत में बलरामपुर अस्पताल में भर्ती कराया। यहाँ डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मृतक का शव कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। पुलिस पूरे मामले की तफ्तीश कर रही है।

[penci_related_posts taxonomies=”undefined” title=”Crime News” background=”” border=”” thumbright=”yes” number=”4″ style=”grid” align=”none” displayby=”up_crime_categories” orderby=”random”]

Related posts

वीडियो: UPSTF ने 10 बदमाशों को गिरफ्तार कर डकैती की साजिश की नाकाम!

Sudhir Kumar
7 years ago

जल्द वापस होंगे सहगल, यूपी सरकार ने ट्वीट कर दी जानकारी!

Sudhir Kumar
8 years ago

फतेहपुर: सांसद और केंद्रीय मंत्री साध्वी निरंजन ज्योति का बयान: हमें घरेलू नुस्खे अपनाने चाहिए, संकट की घड़ी में सरकार को घेर रहे हैं विपक्ष।

Desk
3 years ago
Exit mobile version