Uttar Pradesh News, UP News ,Hindi News Portal ,यूपी की ताजा खबरें
Uttar Pradesh

पति ने साथ में ससुराल जाने से मना करने पर काट दी नाक!

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के दरगाह शरीफ थाना क्षेत्र की रहने वाली संगीता की नाक उसके पति ने सिर्फ इसलिए काट दी क्योंकि उसने उसके साथ ससुराल जाने से मना कर दिया। महिला की शिकायत करने पर पुलिस ने पति को गिरफ्तार कर लिया गया है।

मामला दरगाह शरीफ थाना खेत्र के बख्शीपुरा का है। यहाँ रहने वाली संगीता का विवाह पांच साल पहले श्रावस्ती के छोटेलाल साहू से हुआ था। संगीता का कहना है कि शादी के बाद से उसके ससुराल वालों ने उसे परेशान करना शुरू कर दिया था, जिससे तंग आकर वह अपने मायके भाग आई थी। लेकिन उसका पति यहाँ पर भी आकर उसे परेशान करने लगा और वापस चलने के लिए दबाव डालने लगा। बुधवार की रात वह फिर उसके मायके आ गया और उसे वापस चलने के कहा। लेकिन संगीता ने उसके साथ वापस ससुराल चलने से मना कर दिया, जिससे तैश में आकर उसने संगीता पर हमला कर दिया और धारदार चाकू से उसकी नाक काट डाली। संगीता ने अपनी जान बचाने के लिए शोर मचाना शुरू कर दिया, जिस कारण वह वहाँ से भाग गया।

संगीता ने एसपी से एफआईआर दर्ज करने की अपील की है, हालांकि पुलिस ने शिकायत मिलने पर छोटेलाल को गिरफ्तार कर शांतिभंग में चालान किया है।

Related posts

रुस एवं यूक्रेन के मध्य युद्ध पर क्या बोली यूक्रेन निवासी महिला

Desk
3 years ago

शिक्षा विभाग की लापरवाही उजागर, मृतक शिक्षक की बोर्ड परीक्षा में लगा दी ड्यूटी, जनता वैदिक इंटर कॉलेज में म्रतक शिक्षक ओमपाल सिंह की लगाई ड्यूटी, 8 महीने पहले ओमपाल की सड़क दुर्घटना में हो चूकी है मौत, शिक्षक के ड्यूटी पर न पहुँचने से हुआ लापरवाही का खुलासा.

Ashutosh Srivastava
7 years ago

चन्दौली -गधे पर बैठ कर नामांकन करने पहुँचा प्रत्याशी

kumar Rahul
7 years ago
Exit mobile version