कानपुर। यूपी के कानपुर जिले में प्रेमिका के परिजनों की ब्लैकमेलिंग से परेशान युवक ने सुसाइड कर लिया। प्रेमिका और असके परिजनों की प्रताड़ना से परेशान होकर युवक ने छत से कूद कर जान दे दी। मरने से पहले युवक ने अपने दर्द को मोबाइल कैमरे के सामने बयां कर गया। (Man Died)

क्या है पूरा घटनाक्रम? (Man Died)

  • जानकारी के मुताबिक, चमनगंज थाना क्षेत्र के तकिया पार्क के पास एक युवक ने छत से कूद कर जान दे दी।
  • युवक जिस मकान में किराए पर रहता था उसकी चौथी मंजिल से कूद गया।
  • युवक की मौत से उसके परिजनों में शोक की लहर दौड गयी।
  • सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
  • बाद में परिजनों से युवक का मोबाइल चेक किया तो उनके होश उड गए।
  • मरने से पहले युवक ने एक वीडियो रिकार्ड किया था।
  • जिस वजह से उसने मौत को गले लगाया उसका जिक्र भी उसने कभी परिजनों से नही किया।
  • युवक ने बताया जिस लड़की से वह प्यार करता था वह लड़की और उसके परिजन उसे लगातार प्रताड़ित कर रहे थे।

वीडियो में लगाया प्रताड़ित करने का आरोप

  • वीडियो में युवक ने कारण तो नहीं बताया लेकिन यह जरूर कह कि वह लोग उसे ब्लैकमेल भी कर रहे थे।
  • वीडियों में उसने अपने भाई से मां का ख्याल रखने की बात कही है।
  • साथ ही उसे आत्महत्या के लिए मजबूर करने वालों को सजा दिलाने को कहा है।
  • मृतक शुभम 18 साल का था।
  • जिसके पिता का देहान्त काफी समय पहलेे हो गया था।
  • वह होजरी में काम करता था।
  • जब अचानक उसने खुदकुशी कर ली तब उसके परिजनों को इल्म नही था।
  • बेटे ने क्यों मौत को गले लगा लिया।
  • मोबाइल में वीडियो देख कर वह हैरान रह गए।
  • कुछ महीनों पहले शुभम को क्षेत्र में रहने वाली लड़की सेे मोहब्बत हो गयी।
  • जिसने शुभम के साथ प्यार का नाटक किया।
  • दोनों के बीच कुछ ऐसा हुआ जिसको आधार बना कर लड़की और उसके परिजन शुभम को ब्लैक मेल करने लगे।
  • तनख्वाह के अलावा घर का सामान बेच कर उन्हें रकम देता रहा।
  • लेकिन लड़की और उसके परिजनों की मांग और प्रताड़ना बढती गयी।
  • जिससे आजिज हो शुभम ने खुदकुशी का रास्ता चुन लिया।
  • मृतक की मां अपने बेेटे की मौत का इन्साफ मांग रही है।
  • मृतक की मां राजेश्वरी ने शुभम की दर्द भरी कहानी बयां करते हुए बताया कि बेटे का अंत उसकी मौत के साथ हो गया।
  • मरने के बाद उसके दर्द की दास्तां लोगों को पता चली। (Man Died)
  • अब उसे आत्महत्या को मजबूर करने वालों को सजा मिलेगी या नहीं यह तो वक्त ही बताएगा।
UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें