राजधानी लखनऊ के गोमतीनगर थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार के कहर ने एक युवक को मौत की नींद सुला दिया। शाम को जब राहगीरों ने खून से लथपथ युवक का शव पड़ा देखा तो पुलिस को सूचना दी। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बताया जा रहा है कि पुलिस ने कार चालक का पता लगा लिया है। पुलिस इस युवक की मौत के पूरे मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है।

साईकिल से घर लौट रहा था मृतक (युवक की मौत)

  • थाना प्रभारी गोमतीनगर बताया कि थाना क्षेत्र के समतामूलक चौराहे पर मंगलवार की शाम करीब 7:00 बजे एक दुर्घटना हो गई थी।
  • इस हादसे में साईकिल सवार को तेज रफ़्तार ने जोरदार टक्कर मार दी थी।
  • टक्कर लगने से युवक की मौके पर ही मौत हो गई।
  • छानबीन में मृतक की पहचान संतोष कुमार (30) निवासी हुसैनाबाद दौलतगंज रोड लखनऊ के रूप में हुई है।
  • मृतक गोमतीनगर इलाके में एक प्राइवेट नौकरी करता था।
  • वह ड्यूटी समाप्त करके अपने घर जा रहा था।
  • उसकी पत्नी का नाम ममता है और एक 6 साल का बच्चा भी है।
  • उन्होंने बताया कि आसपास के सीसीटीवी के जरिये कार की पहचान कराने का प्रयास किया जा रहा है।
  • इस मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है।
  • युवक की मौत के बाद पुलिस वाहन चालक की तलाश में जुटी हुई है।
  • फिलहाल शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है।

वाहन चलाते समय इन बातों का रखें ध्यान

  • उत्तर प्रदेश में सर्दी की पहली अंगड़ाई का कहर लगातार देखने को मिल रहा है।
  • कोहरे का कहर शुरूआती ठंड से कई जिले के लोग कांपने लगे हैं।
  • उत्तर प्रदेश में सर्दी आते हैं कोहरे ने कई शहरों को अपने आगोश में ले लिया है।
  • साथ सामन्य जन जीवन अस्त ब्यस्त हो गया है।
  • जिसके चलते यातायात पर इसका बड़ा असर पड़ा है।
  • सड़कों पर धुंध के चलते आवा-जाही में भी कमी आयी है।
  • साथ ही दुर्घटनाएं भी बढ़ी हैं।
  • लगातार कोहरे के कारण हो रहे हादसों पर चालकों को वाहन काफी सावधानी के साथ चलाने की आवस्यकता है।
  • कोहरा अधिक होने पर फॉग लाइट का इस्तेमाल करें।
  • वाहन चलाते समय दोपहिया चालक हेलमेट और चार पहिया चालक सीट बेल्ट जरूर लगाएं।
  • अपने वाहन को कोहरा होने पर धीमी गति से साइड में चलाएं।
  • किसी को भी जल्दबाजी में ओवरटेक ना करें।
  • सावधानी बरतें और सुरक्षित रहें।
UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें