उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर जिला के कादीपुर कोतवाली क्षेत्र के दौलतपुर सूबेदार का पूरा गांव में शौच के लिये निकले युवक की खेत में गिरी दीवार के नीचे दबकर मृत्यु हो गई। युवक का शव पड़ा देख गांव में हड़कंप मच गया। इसकी सूचना पुलिस को दी गई। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। फिलहाल मृतक के घर में कोहराम मचा हुआ है और पुलिस पूरे मामले की पड़ताल कर रही है।

जानकारी के मुताबिक, पूरा मामला दौलतपुर के सूबेदार का पूरा गांव का है। यहां के रहने वाले 27 वर्षीय सुनील कुमार उपाध्याय पुत्र शम्भूनाथ उपाध्याय रविवार की शाम करीब पांच बजे अपने घर से शौच के लिये गांव के बाहर खेत में गया था। परिजनों के अनुसार, सुनील देर शाम तक नहीं लौटा तो उसकी खोजबीन की जाने लगी। रातभर खोजबीन के बावजूद सुनील का कहीं पता नहीं चला। सोमवार सुबह भलुआही गांव स्थित अच्छेराम तिवारी के खेत में कुछ चरवाहे जानवर चरा रहे थे, कि अचानक उनकी नजर खेत के किनारे गिरी दीवार पर पड़ी तो सभी चौंक गए।

चरवाहो ने देखा की गिरी हुयी दीवार के नीचे कोई आदमी दबा हुआ पड़ा है। चरवाहों ने आनन-फानन में मामले की सूचना आसपास खेतों में काम रहे लोगों को दी। लोग घटना स्थल पहुंचकर दृश्य देखकर दंग रह गये। घटना की सूचना स्थानीय कोतवाल विजय कुमार सिंह, क्षेत्राधिकारी डीपी शुक्ल व उपजिलाधिकारी जयकरन को दी गयी। मौके पर पहुंचे प्रभारीनिरीक्षक ने दीवार मे औधे मुह पड़ी लाश को जब बाहर निकाला तो वहा मौजूद लोगों की चीख निकल गयी।श व की पहचान सूबेदार का पूरा निवासी सुनील कुमार उपाध्याय पुत्र शम्भूनाथ उपाध्याय के रूप मे हुयी।

80 वर्षीय शम्भूनाथ उपाध्याय के बड़े पुत्र राजेश उपाध्याय की मृत्यु वर्षों पहले हो चुकी थी। मौजूदा समय में आविवाहित सुनील बुढ़ापे का इकलौता चिराग था, जिसके सहारे बूढ़े मां बाप अपने जीवन की नैया पार कर रहे थे। आज की इस लोमहर्षक घटना घटित हो जाने के बाद शम्भूनाथ का यह इकलौता चिराग बुझ जाने से उनके जीवन मे अन्धेरा छा गया है। सूचना पर पहुंचे उपजिलाधिकारी जयकरन ने सक्षम अधिकारियों को निर्देशित करते हुये शोक व्यक्त किया। पुलिस मृतक सुनील उपाध्याय के भतीजे शिवम उपाध्याय की तहरीर पर कार्यवाही करते हुए शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटना से पूरे क्षेत्र मे शोक की लहर है।

ये भी पढ़ें-

कुशीनगर में ट्रिपल मर्डर: पति ने दो बच्चों और पत्नी की हत्या करके खुद की आत्महत्या

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की आपत्तिजनक फोटो फेसबुक पर पोस्ट, केस दर्ज

महीने भर से बीमार महिला को सिविल अस्पताल में भर्ती करने से मना किया

फिल्म अभिनेता जैकी श्रॉफ जाम के झाम में फंसे, ट्विटर पर शेयर की वीडियो

SIPS के डॉक्टरों ने जिंदा युवक को मृत घोषित किया, चल रही थीं सांसे

घायल को ठेले पर लादकर ले गए अस्पताल, एम्बुलेंस ना मिलने से मौत

लखनऊ: क्राइम ब्रांच के तीन फर्जी दारोगा नाका कोतवाली में गिरफ्तार

लखनऊ में 14 थानों में महिला सम्मान कक्ष का गठन, डीजीपी ने किया उद्घाटन

डीजीपी ने पुलिसकर्मियों के साथ फौजी ढाबा पर खाया खाना, सुनी समस्याएं

सेनाध्यक्ष जनरल बिपिन रावत मथुरा सैन्य स्टेशन में वन कोर का दौरा किया

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें