राजधानी के गोमतीनगर थाना क्षेत्र में एक युवक की रहस्यमय हालत में मौत हो गयी। शव सड़क किनारे मिलने से इलाके में सनसनी फैल गयी। उसकी आंख पर चोट के निशान थे। लोगों ने लूटपाट के बाद हत्या की आशंका जताते हुए पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने छानबीन के बाद शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया।

भाई के साथ चाय की दुकान लगता था

  • पुलिस के मुताबिक, बाजारखाला निवासी 40 वर्षीय अशोक कश्यप इलाके के पत्रकारपुरम चौराहे पर बड़े भाई सूरज के साथ चाय का ठेला लगाता था।
  • अशोक की पत्नी की करीब 15 साल पहले मौत हो गयी है और उसके कोई संतान नहीं है।
  • शनिवार सुबह लोगों ने केंद्रीय विद्यालय के पास डिवाइडर पर एक अधेड़ का शव पड़ा देखा।
  • उसकी आंख पर चोट के निशान थे, यह देख इलाके में हड़कंप मच गया।
  • लोगों ने हत्या की आशंका जताते हुए पुलिस को सूचना दी।
  • मौके पर पहुंची पुलिस ने छानबीन के दौरान मृतक की पहचान अशोक के रूप में करते हुए उसके भाई सूरज को सूचना दी।
  • सूरज ने बताया कि भाई रात को घर जाने के बाद कहकर दुकान से निकला था, लेकिन पहुंचा नहीं।
  • वहीं सुबह उसकी मौत की खबर आई।
  • पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

पुलिस ने बताया नशे का आदी था अशोक

  • गोमतीनगर जैसे पॉश इलाके में अधेड़ का शव मिलने से जहां एक तरफ इलाके में सनसनी फैल गयी, वहीं दूसरी तरफ पुलिस महकमे में भी खलबली मच गयी।
  • पड़ताल में जुटी पुलिस का कहना है कि सूरज ने बताया कि पत्नी की मौत के बाद उसका भाई शराब पीने लगा।
  • शायद शराब की अधिक मात्रा के चलते उसकी मौत हुई।
  • वहीं आंख पर लगी चोट के बारे में पुलिस का कहना है कि सूरज ने बताया कि दो दिन पहले गिर जाने के कारण उसकी आंख में चोट लग गयी थी।
  • पुलिस का कहना है कि मौत का कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही साफा होगा।
  • उसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

वीडियो: बदमाशों ने बहन से छेड़छाड़ कर की लूट, विरोध में भाई की गोली मारकर हत्या!

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें