उत्तर प्रदेश के रायबरेली जिला में एक युवक से सामूहिक कुकर्म का सनसनीखेज मामला प्रकाश में आया है। पीड़ित का आरोप है कि उसे नौकरी का झांसा देकर तीन लोग अपने साथ लखनऊ लेकर गए। यहां उसे एक कमरे में रखा गया। आरोप है कि आरोपियों ने पीड़ित को नशे की दवा खिलाकर बारी-बारी से उसके साथ चार दिन तक कुकर्म किया। इसके बाद आरोपी उसे मुंबई ले गए। यहां भी सभी ने उसके साथ कुकर्म किया। पीड़ित किसी तरह घर पहुंचा और इसकी जानकारी घरवालों को दी तो सभी के होश उड़ गए। पीड़ित ने इस संबंध में हरचंदपुर थाना में तहरीर देकर गांव के ही तीन लोगों के विरुद्ध नामजद मुक़दमा दर्ज कराया है। पुलिस इस पूरे मामले की तफ्तीश में जुट गई है।

[hvp-video url=”https://www.youtube.com/watch?v=6UH78kQT_68″ poster=”https://www.uttarpradesh.org/wp-content/uploads/2018/10/RaeBareli-Man-Sexual-Assault-False-Jobs-Promise-3-Accused-Youth.jpg” controls=”true” autoplay=”true” loop=”true” muted=”false” ytcontrol=”true”][/hvp-video]

जानकरी के मुताबिक, मामला हरचंदपुर थाना क्षेत्र का है। पीड़ित ने बताया कि गांव के ही रहने वाले युवकों ने उसे बम्बई में नौकरी दिलाने का झांसा दिया। उसे अपने साथ लखनऊ ले गए। वहां अपने दो साथियों के साथ उन्होंने पीड़ित को नशीला पदार्थ खिलाकर उसके साथ कुकर्म किया। चार दिनों तक लखनऊ में उसको नशा देकर उसके साथ कुकर्म किया। इसके बाद उसे लेकर बम्बई चले गए। वहां भी उसके साथ एक दिन कुकर्म किया। तभी आरोपी की मां ने अपनी तबियत खराब होने की सूचना बेटे को दी तो वह पीड़ित को लेकर वापस लौटा। घर पहुंचे पीड़ित युवक ने मामले की जानकारी परिजनों को दी, तो उन्होंने थाने में नामजद तहरीर दर्ज कराई है। पीड़ित ने रायबरेली के रहने वाले प्रांशु त्रिवेदी, मोनू, सोनू, पर गंभीर आरोप लगाए हैं। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर आगे की कार्रवाई करने की बात कह रही है।

रिपोर्ट :  देवेश वर्मा

[penci_related_posts taxonomies=”undefined” title=”Crime News” background=”” border=”” thumbright=”yes” number=”4″ style=”grid” align=”none” displayby=”up_crime_categories” orderby=”random”]

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें