राजधानी लखनऊ में बेखौफ बदमाशों ने गोमतीनगर थाना क्षेत्र स्थित एक बहुमंजिला फ्लैट से गोली चला दी। गोली जाकर एक युवक के कंधे को भेदती हुई निकल गई। गोली लगने से युवक घायल होकर जमीन पर गिर गया और तड़पने लगा। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। आनन-फानन में मौके पर पुलिस अधिकारी पहुंचे। पुलिस ने घायल को डॉ. राम मनोहर लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया है। यहां युवक की हालत गंभीर बनी हुई है। पुलिस इस पूरे मामले में जांच के बाद आगे की कार्रवाई कर रही है। 

जानकारी के मुताबिक, घटना गोमती नगर के ग्वारी क्रासिंग के पास लीफ होटल के पीछे की है। बताया जा रहा है कि यहां झोपड़पट्टी के पीछे बने बहुमंजिला फ्लैट से गुरुवार सुबह गोली चल गई। गोली की आवाज से इलाके में दहशत फैल गई। वहीं गोली जाकर जुनैद (22) के कंधे में जा लगी। गोली लगते ही जुनैद घायल होकर जमीन पर गिर गया। उसे तड़पता देख राहगीरों ने पुलिस को घटना की जानकारी दी। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस पहुंची। पुलिस ने फौरन घायल जुनैद को लोहिया अस्पताल में एडमिट कराया। यहां उसका उपचार चल रहा है। गोली किसने और क्यों चलाई, पुलिस इन तमाम बिंदुओं पर तफ्तीश कर रही है।

ये भी पढ़ें-

मड़ियांव में किशोरी को अगवा कर गैंगरेप, ईंट से मुंह कूचा

छुट्टी पर आए ITBP के जवान ने की फांसी लगाकर की आत्महत्या

नैनी जेल के भीतर से हाईकोर्ट अधिवक्ता को गोली मारने की धमकी

एटा: आटा चक्की में हुआ ब्लास्ट, 3 लोगों की मौत, 6 घायल

भारी बारिश से स्कूल की बाउंड्रीवाल ढही, एक बच्चे की मौत दूसरा लापता

विधानसभा के सामने महिला ने परिवार सहित किया आत्मदाह का प्रयास

बरेली में मानवता शर्मसार : महिला के मुंह पर कालिख पोत कर बाजार में घुमाया

ये है कुख्यात सुनील राठी का इतिहास, मुन्ना बजरंगी की जेल में हत्या

किसी रसूखदार नेता या मुख्यमंत्री के इशारे पर हुई मुन्ना बजरंगी की हत्या- ‘आप’

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें