राजधानी के काकोरी (man shot) थाना क्षेत्र के ईंटगांव में मुफ्त में ताड़ी पीने को लेकर हुए विवाद में ताड़ी बेच रहे युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई।

  • घटना से इलाके में सनसनी फैल गई।
  • इसकी सूचना स्थानीय लोगों ने पुलिस को दी।
  • सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने गंभीर रूप से घायल (man shot) युवक को ट्रॉमा में भर्ती कराया।
  • यहां इलाज के दौरान उसकी सांसे थम गईं।
  • पुलिस ने शव (man shot) कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
  • घटना के बाद पुलिस ने हत्या का से दर्ज कर एक हत्यारोपी को गिरफ्तार कर लिया, जबकि दूसरा अभी फरार है।
  • पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी है।

ये भी पढ़ें- गोमतीनगर में रियल स्टेट कारोबारी के घर बंधक बनाकर लाखों की डकैती!

क्या है पूरा मामला

  • जानकारी के मुताबिक, बिहार के नालंदा वेलापुर निवासी टीकू पुत्र चनीरक चौधरी ने बताया कि वह और उसका छोटा भाई गुड्डू (28) काकोरी के ईंट गांव निवासी वीरेंद्र पुत्र मूलचंद की ताड़ी की बाग में मजदूरी का काम करते हैं।
  • रविवार रात करीब आठ बजे लालता खेड़ा निवासी शिव कुमार पुत्र पुखई लोधी व रंजीत पुत्र केशन ताड़ी की बाग में आ गए और मुफ्त में ताड़ी पीने का दबाव गुड्डू पर बनाने लगे।

ये भी पढ़ें- बीकेटी में बदमाशों ने डाली डकैती, एक को मारी गोली!

  • गुड्डू ने जब मुफ्त में ताड़ी देने को मना किया तो शिव कुमार व रंजीत ने पहले तो लात घूसों से गुड्डू को जमकर मारा पीटा और बाद में राजकुमार ने अवैध तमंचे से गुड्डू के सीने में गोली मार दी।
  • जिससे वह लहूलुहान होकर जमीन पर गिर पड़ा।
  • इस दौरान दोनों आरोपी मौके से भाग निकले।

ये भी पढ़ें- मथुरा डबल मर्डर 4 करोड़ की डकैती मामले में 5 बदमाश गिरफ्तार!

  • इसकी सूचना पुलिस को दी गई।
  • सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने गंभीर हालत में युवक को अस्पताल में भर्ती करया।
  • यहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
  • पुलिस ने इस मामले में हत्या का केस दर्ज कर रणजीत को गिरफ्तार कर लिया है।
  • जबकि एक अन्य आरोपी अभी फरार है जिसकी तलाश में पुलिस उसके संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर रही है।

ये भी पढ़ें- IAS अनुराग तिवारी कांड: CCTV फुटेज आया सामने!

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें