राजधानी में ध्वस्त हो चुकी कानून-व्यवस्था (man shot) पटरी पर आने का नाम नहीं ले रही है। पिछली कई बड़ी वारदातों में पुलिस अभी किसी नतीजे पर नहीं पहुंच पाई थी कि बीकेटी इलाके में आधा दर्जन से अधिक नकाबपोश हथियारबंद बदमाशों ने एक शराब के ठेके पर डकैती की वारदात को अंजाम दे डाला।
- बदमाशों ने देशी शराब के ठेके में लूटपाट की।
- इतना ही नहीं विरोध करने पर कैंटीन संचालक (man shot) को गोली मार दी।
- गोली लगने से सेल्समैन (man shot) बुरी तरह से घायल हो गया।
- बदमाशों ने सेल्समैन के साथी को भी बुरी तरह पीटा।
- चीखपुरकार सुनकर स्थानीय लोग दौड़े तो डकैत भाग गए।
- डकैती की वारदात की सूचना सूचना पुलिस को दी गई।
- सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल सेल्समैन (man shot) को ट्रॉमा में भर्ती कराया है जहां उसकी हालत नाजुक बताई जा रही है।
- पुलिस ने इस वारदात (man shot) के बाद मुकदमा दर्ज कर मामले की पड़ताल शुरू कर दी है।
ये भी पढ़ें- IAS अनुराग तिवारी कांड: CCTV फुटेज आया सामने!
क्या है पूरा मामला
- जानकारी के मुताबिक, बीकेटी थाना क्षेत्र के रैथा रोड पर चक गंजा गिरी गांव के बाहर देशी शराब का ठेका है।
- यहां रविवार की देर रात करीब 3 बजे आधा दर्जन से अधिक हथियारबंद नकाबपोश बदमाश आ धमके।
- इस दौरान ठेके के सेल्समैन राजेश सो रहे थे।
- उनके साथ में कैंटीन के सेल्समैन रमेश और साथी राजेंद्र भी थे।
ये भी पढ़ें- …तो क्या कहीं बाहर से हत्या करके फेंका गया था IAS अनुराग तिवारी का शव!
- बदमाशों ने अचानक धावा बोला और सभी को लाठी-डंडों से पीटने लगे।
- इस दौरान सभी ने चीख पुकार मचाना शुरू कर दिया।
- चीखने की आवाज सुनकर ग्रामीण दौड़े तो बदमाशों ने फायरिंग कर दी।
- इस दौरान गोली राजेश को लग गई।
- गोली लगने से राजेश बुरी तरह जख्मी हो गया।
- ग्रामीणों के आने से पहले बदमाश लूटपाट करके फरार हो गए।
ये भी पढ़ें- आईएएस अनुराग तिवारी केस में पुलिस ने किया क्राइम सीन का रिक्रिएशन!
पुलिस बोली लूटपाट नहीं
- पीड़ितों की माने तो बदमाशों की संख्या करीब 8 के आसपास की थी।
- चार ठेके पर थे बाकी के इधर उधर मोर्चा संभाले थे।
- पीड़ितों ने पुलिस पर मनमानी तहरीर लिखवाने का आरोप लगाया है।
- ग्रामीणों का आरोप यह भी है कि सूचना देने के घंटों बाद पुलिस मौके पर पहुंची।
- वहीं इस मामले में थाना प्रभारी उदयवीर सिंह ने बताया कि हमें जो तहरीर मिली है उसमें लूट का जिक्र नहीं है।
- राजेश को बदमाशों के फायरिंग करने से दो छर्रे लगे हैं।
- उनका कहना है कि विवेचना में अगल लूट की बात सामने आयेगी तो धाराएं बढ़ा दी जायेंगी।
- फिलहाल पुलिस मामले की पड़ताल कर रही है।
ये भी पढ़ें- मीराबाई गेस्ट हाउस में आने-जाने वालों का कोई रिकॉर्ड नहीं!
UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें
Sudhir Kumar
I am currently working as State Crime Reporter @uttarpradesh.org. I am an avid reader and always wants to learn new things and techniques. I associated with the print, electronic media and digital media for many years.