राजधानी में बेखौफ बदमाश जगह-जगह आसानी से घूम रहे हैं लेकिन लखनऊ पुलिस को इसकी भनक तक नहीं है। बदमाश (man shot) किसी भी बड़ी घटना को अंजाम देकर आसानी से फरार हो जाते हैं और पुलिस हाथ पर हाथ धरे बैठी रह जाती है।

वीडियो: बदमाशों का शोरूम में तांडव, कर्मचारियों को पीटकर 50 लूटे!

  • ताजा मामला राजधानी के गुडंबा थाना क्षेत्र का है यहां बाइक सवार तीन बदमाशों ने एक जिला पंचायत सदस्य को गोली मार दी।
  • बदमाश इस घटना को अंजाम देकर फरार हो गए।
  • गोली लगने से युवक लहूलुहान होकर गिर गया।
  • इसकी सूचना स्थानीय लोगों ने पुलिस को दी।
  • सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल युवक को ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है।
  • पुलिस ने तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर मामले की पड़ताल शुरू कर दी है।

सुपरफास्ट ट्रेन की कपलिंग खुली, दो हिस्सो में बटी ट्रेन!

क्या है पूरा मामला

  • पुलिस के मुताबिक, गुडम्बा इलाके में रहना वाला विजय कुमार यादव ईद के दिन रात को अपने घर वापस आ रहा था।
  • वह जिला पंचायत सदस्य बताया जा रहा है।
  • आरोप है कि घर आते वक्त नीली पल्सर सवार असलहों से लैस तीन अज्ञात बदमाशों ने उसके ऊपर फायरिंग कर दी।
  • इसके चलते दो-तीन गोली उसके सीने में जा धंसी।
  • गोलियों की आवाज सुनकर इलाके में सनसनी फैल गई।

सेक्स रैकेट का भंडाफोड़: आपत्तिजनक स्थित में मिले 10 जोड़े!

  • गोली लगते ही विजय जमीन पर गिरकर तड़पने लगा।
  • राहगीरों की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने फौरन उसे गंभीर हालत में बलरामपुर अस्पताल में भर्ती कराया।
  • यहां उसका इलाज चल रहा है।
  • भले ही एसएसपी दीपक कुमार कानून-व्यवस्था को लेकर बड़े-बड़े दावे कर रहे हों लेकिन इन दावों की पोल आये दिन हो रहीं ये वारदातें खुद खोल रही हैं।
  • अब देखना ये होगा कि लखनऊ पुलिस कितनी जल्दी बदमाशों को गिरफ्तार कर इस सनसनीखेज घटना का खुलासा कर पाती है।

वीडियो: फर्रुखाबाद पुलिस लाइन में किशोरी से गैंगरेप!

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें