गोरखपुर जिले के गोरखनाथ क्षेत्र के विकासनगर कालोनी में युवक को आशनाई में गोली मारी गई थी। (Man Shot)

  • घायल के भाई की तहरीर पर पुलिस ने इस मामले में 17 वर्षीय किशोर के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज किया है।
  • उसकी तलाश की जा रही है।
  • घायल का मेडिकल कालेज में इलाज चल रहा है।
  • डाक्टरों ने उसकी हालत स्थित बताई है।

क्या है पूरा मामला? (Man Shot)

  • जानकारी के मुताबिक, गोरखनाथ क्षेत्र के ही विस्तारनगर कालोनी निवासी शंभू का 20 वर्षीय बेटा सोनू सोमवार की रात दोस्तों से मिलने से विकासनगर गया था।
  • घर जाने से पहले रास्ते में खड़ा होकर वह दोस्तों से बात कर रहा था।
  • इसी दौरान आए किशोर ने उसे गोली मार दी।
  • पेट में गोली लगी है।
  • पुलिस की अब तक की छानबीन में पता चला है कि शंभू का विकासनगर कालोनी में अक्सर आना-जाना था।
  • मोहल्ले के लोगों के मुताबिक कालोनी की एक लड़की से उसका प्रेम संबंध कायम हो गया था।
  • लड़की के नाबालिग भाई को इस बारे में पता चल गया। (Man Shot)
  • शंभू को उसने कई बार कालोनी में न आने की हिदायत थी लेकिन वह इससे बाज नहीं आ रहा था।
  • इसको लेकर दो दिन पहले लक्ष्मी प्रतिमा विसर्जन के दौरान लड़की के भाई और शंभू के बीच विवाद भी हुआ था।
  • सोमवार की रात शंभू को कालोनी में देखकर लड़की का भाई आपा खो दिया और उसे गोली मार दी, आरोपी फरार है।
  • पुलिस हत्या के प्रयास का मुकदमा दर्ज कर उसकी तलाश कर रही है।
UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें