Uttar Pradesh News, UP News ,Hindi News Portal ,यूपी की ताजा खबरें
Uttar Pradesh

मान सिंह लखनऊ नगर सहकारी बैंक के निर्विरोध अध्यक्ष चुने गये

Man Singh unopposed president of Lucknow Municipal Co-operative Bank

आज मंगलवार को दोपहर 3:00 बजे पी.सी.एफ भवन, चतुर्थ तल स्टेशन रोड पर उत्तर प्रदेश राजधानी नगर सहकारी बैंक लिमिटेड के अध्यक्ष पद पर मान सिंह को र्निवरोध चुना गया। जिला बचत अधिकारी/निर्वाचन अधिकारी अनिल कुमार जोशी ने मान सिंह के नाम की घोषणा की।

निर्वाचित अध्यक्ष के साथ 13 सदस्यों को भी चुना गया। मान सिंह के अध्यक्ष की घोषणा होते ही भाजपा नगर महामंत्री अंजनी श्रीवास्तव, आनन्द द्विवेदी, अवधेश गुप्ता छोटू, नीलम तिवारी, रश्मि जायसवाल, हेमलता गुप्ता, हरसरन लाल गुप्ता, सुशील तिवारी पम्मी, सुदर्शन कटियार, राम कुमार शुक्ला, मिथिलेश गौड, आशीष भटनागर, स्वतंत्र बाजपेई, पीयूष दीवान, सुधीर मिश्रा बब्लू, सुरेन्द्र शर्मा, शिवकुमार, विनायक पांडेय, मालती मिश्रा, शन्ति गुप्ता, प्रदीप शर्मा सहित अनेकों कार्यकर्ताओं ने उन्हें माला एवं बुके भेंट कर हार्दिक शुभकामनायें दी। सभी कार्यकर्ताओं ने मान सिंह के अध्यक्ष बनने पर हर्ष व्यक्त करते हुए कहा कि जमीनी कार्यकर्ता के रूप में उन्होनें कई पदों पर रहकर अपनी पहचान बनाई।

Man Singh unopposed president of Lucknow Municipal Co-operative Bank

मान सिंह ने भारतीय जनता पार्टी बूथ स्तर पर कार्य करना प्रारम्भ किया उसके बाद वार्ड एवं मण्डल स्तर पर जिम्मेदारी निभायी। नगर स्तर पर नगर कार्यसमिति, नगर मंत्री, नगर उपाध्यक्ष, नगर महामंत्री के साथ-साथ नगर अध्यक्ष का चुनाव भी वे लड़ चुके है। वर्तमान में भाजपा अवध क्षेत्र के उपाध्यक्ष एवं सीतापुर के प्रभारी के रूप में कार्य कर रहे है। आज र्निवाचित अध्यक्ष मान सिंह के साथ रेखा सिंह उपाध्यक्ष, विनोद कुमार सिंह प्रतिनिधि, मुन्ना लाल, कौशलेन्द्र कुमार, अजय कुमार, सुनीता पटेल, सियाराम वर्मा, राघवेन्द्र सिंह, सुधांशु सिंह, मुकेश सिंह, गजोधर प्रसाद, दीप्ति यादव संचालक चुने गये है।

बता दें कि जिला सहकारी बैंक अध्यक्ष व समिति सदस्यों के चुनाव पूरे उत्तर प्रदेश में हो रहे हैं। इनमें कई जिलों में प्रत्याशी कई दिनों से मेहनत कर वोट मांग रहे थे। चुनाव के दौरान कुछ जगहों पर थोड़ी बहुत कहासुनी भी प्रत्याशियों के साथ होती नजर आई लेकिन कड़ी सुरक्षा के बीच चुनाव सकुशल संपन्न हो गए।

Related posts

‘स्वच्छता ही सेवा’ कार्यक्रम के तहत डिप्टी सीएम शर्मा झाँसी में!

Divyang Dixit
8 years ago

चुनाव नतीजों से पहले अखिलेश यादव ने दी इन्हें ‘आर्थिक सहायता’!

Shashank
8 years ago

अब भाजपा विधायक लक्ष्मी नारायण चौधरी ने कहा- हनुमान जाट थे

Sudhir Kumar
6 years ago
Exit mobile version