Uttar Pradesh News, UP News ,Hindi News Portal ,यूपी की ताजा खबरें
Uttar Pradesh

जनादेश सत्ता के आंनद के लिए नहीं, बल्कि प्रदेश बदलने के लिए

Mandate not for the pleasure of power, but to change the state

Mandate not for the pleasure of power, but to change the state

भारतीय जनता पार्टी प्रदेश महामंत्री (संगठन) सुनील बंसल ने कहा कि पार्टी आगामी समय में कार्यकर्ताओं के लिए कई तरह के रचनात्मक एवं संगठनात्मक कार्यक्रम की रूपरेखा को तैयार कर रही है। 25 फरवरी को मंडल स्तर व जिला स्तर पर युवा कार्यकर्ताओं के लिए एकलव्य खेल प्रतियोगिता होगी। जिसमें पार्टी के युवा कार्यकर्ताओं को अपने खेल से संबंधित गतिविधियों को समाज के बीच लाकर सभी लोगों को खेल भावना से जोड़कर एक संगठित और मजबूत संगठन रचना को अंजाम देना है।

श्री बंसल ने कहा कि आगामी समय में 4 लोकसभा क्षेत्रों को मिलाकर एक संयुक्त बैठक आयोजित की जाएगी, जिसमें कई महत्वपूर्ण विषयों पर और आगामी 2019 लोकसभा चुनाव के लिए एक रचना और सभी कार्यकर्ताओं के लिए उनकी भूमिका निर्धारित की जाएगी। विधानसभाओं की समन्वय बैठक भी आयोजित होंगी। प्रदेश की जनता ने प्रदेश बदलने के लिए हमें जंनादेश दिया है न कि हम सत्ता का मजा लूटने आए हैं। हमें लगातार रचनात्मक और समाज की सेवा के काम करते रहना चाहिए, यही हमारा मूल विचार है, इसी पर भाजपा काम करती है।

योगी ने दिखाया यूपी 100 के PRV वाहनों को हरी झंडी

 

बैठक की अध्यक्षता करते हुए भाजपा काशी क्षेत्र के अध्यक्ष एवं प्रदेश उपाध्यक्ष लक्ष्मण आचार्य ने कहा सुनील बंसल जी के अंदर अपने संकल्पों को धरातल पर उतारने का अद्भुत क्षमता और विश्वास है। इस कारण से हम सभी को इनसे प्रेरणा मिलती है आज उत्तर प्रदेश में इतना बड़ा वटवृक्ष, जो संगठन का दिखाई दे रहा है उसके पीछे सुनील बंसल जी जैसा ही शिल्पी मुख्य भूमिका में है। प्रदेश सह प्रभारी सुनील ओझा ने भी बैठक को संबोधित किया।

बैठक में भाजपा काशी क्षेत्र के सभी पदाधिकारी एवं सभी जिलों के अध्यक्ष मौजूद थे, क्षेत्रीय स्तर पर कार्यक्रमों का वृत्त संगठन महामंत्री रत्नाकर ने लिया। संचालन क्षेत्रीय महामंत्री रामचंद्र मिश्रा ने किया एवं आभार महामंत्री अशोक चौरसिया ने दिया।

 

ताज महोत्सव का हुआ भव्य आगाज, मालिनी अवस्थी ने बांधा समां

Related posts

आज अपने पैतृक गाँव जायेंगे राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद!

Divyang Dixit
8 years ago

UP : मेरठ में नशे में चूर रईसजादे ने चेकिंग कर रहे पुलिसकर्मियों को कुचलने का किया प्रयास।

Desk Reporter
5 years ago

मायावती का इस्तीफा महज नौटंकी- एस एन सिंह!

Kamal Tiwari
8 years ago
Exit mobile version