उत्तर प्रदेश की समाजवादी पार्टी के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव आज सूबे में ‘मैंगो फेस्टिवल’ का शुभारम्भ करेंगे।

Mango Festival
Mango Festival

जनेश्वर मिश्र पार्क में होगा आयोजन:

  • उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव आज राजधानी लखनऊ में मैंगो फेस्टिवल का आयोजन करेंगे।
  • यह आयोजन राजधानी लखनऊ के जनेश्वर मिश्र पार्क में किया जायेगा।
  • इसका आयोजन 25-26 जून तक किया जायेगा।

ये होंगे आकर्षण:

  • आज से शुरू से होने वाले मैंगो फेस्टिवल में कई तरह के आमों का स्वाद ले सकते हैं।
  • जिनमें दशहरी, आप गोला, खुशबू गोला, सुरखा, अली गौहर और ललबेबहा जैसे कई लाजवाब आमों का लुत्फ़ उठा सकते हैं।
  • गौरतलब है कि, ललबेबहा अवध के नवाब वाजिद अली खान का पसंदीदा आम था।
  • इसके अलावा आप आम से ही बने कई अन्य चीजों का जायका ले सकते हैं।
  • मैंगो पकोड़ी, बिरयानी आम की चटनी के साथ, मैंगो सालसा, रोल मैंगो ट्विस्ट मैंगो कुल्फी, गोलगप्पा आम पने के साथ।
  • यहाँ एक मैंगो ईटिंग कॉम्पिटिशन भी आयोजित किया गया है।

मुख्यमंत्री अखिलेश ने किया शुभारम्भ:

  • सूबे की राजधानी लखनऊ स्थित जनेश्वर मिश्र पार्क में मैंगो फेस्टिवल की शुरुआत की गयी।
  • इस दौरान मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने इस फेस्टिवल का शुभारम्भ किया।
  • यह फेस्टिवल 25-26 जून तक चलेगा।
  • इस दौरान लोग सूबे में होने वाली आम की अनेकों किस्मों के स्वादों का लुत्फ़ उठा सकेंगे।
UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें