Uttar Pradesh News, UP News ,Hindi News Portal ,यूपी की ताजा खबरें
Uttar Pradesh

निगोहा में कैंटीन संचालक की लूट के दौरान हत्या!

murder in Nigoha

राजधानी लखनऊ में हत्याओं का सिलसिला लगातार जारी है। काकोरी में विधवा महिला की शुक्रवार रात चाकू से गोदकर निर्मम हत्या कर दी गई। इसी रात निगोहां थाना क्षेत्र में शराब की दुकान पर कैंटीन चलाने वाले मनीष जायसवाल (28) पुत्र श्याम किशोर जायसवाल ग्राम बेहटा उन्नाव की लूटपाट के दौरान हत्या कर दी गई। हत्या की सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस को मनीष के सिर पर चोट के कई निशान मिले हैं। हमलावरों ने दुकान का सामान व नगदी के साथ अन्य सामान लूट लिया। पुलिस को सारा सामान बिखरा मिला। पुलिस को अनुमान है कि बीती रात लुटेरों ने लूटपाट के दौरान मनीष की हत्या कर दी है। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस दुकान पर काम करने वाले लोगों से पूछताछ कर रही है। पुलिस ने चोरी के दौरान हत्या करने का मुकदमा दर्ज कर मामले की छानबीन शुरू कर दी है।

Related posts

यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस के 10 लाख कर्मचारी हड़ताल पर

Sudhir Kumar
6 years ago

गणतंत्र दिवस के उपलक्ष्य में ‘सर रिचर्ड सरमन सम्मान’ समारोह

Sudhir Kumar
6 years ago

पुलिस की जीप ट्रैक्टर में पीछे से टकराई 1 दरोगा गंभीर रूप घायल

kumar Rahul
7 years ago
Exit mobile version