देश के रक्षा मंत्री मनोहर पर्रिकर गुरुवार को उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में थे, जहाँ उन्होंने सर्जिकल स्ट्राइक पर सवाल उठाने वाले लोगों पर जमकर हमला बोला।

आगरा और लखनऊ में कार्यक्रम में की शिरकत:

  • रक्षा मंत्री मनोहर पर्रिकर ने गुरुवार को सूबे के आगरा और लखनऊ में कार्यक्रम में शिरकत की।
  • जहाँ उन्होंने सर्जिकल स्ट्राइक पर सवाल उठाने वाले को आड़े हाथ लिया।
  • रक्षा मंत्री के कार्यक्रम में शिरकत करते ही समारोह में उनके नाम के साथ जिंदाबाद के नारे लगे।
  • कार्यक्रम में रक्षा मंत्री ने कहा कि, देश की सेना हमेशा से सक्षम थी।
  • इसी में आगे बोलते हुए उन्होंने कहा कि, लेकिन इससे पहले की सरकारों में राजनीतिक इच्छाशक्ति की कमी थी।
  • उन्होंने आगे कहा कि, नरेंद्र मोदी की सरकार ने यह कर दिखाया है।

रक्षा मंत्री बोले, दुश्मनों से निपटने के लिए टेढ़ा होने के लिए तैयार:

  • कार्यक्रम के संबोधन में रक्षा मंत्री ने सर्जिकल स्ट्राइक पर सवाल उठाने वाले लोगों को भी आड़े हाथ लिया।
  • मनोहर पर्रिकर ने कहा कि, भले ही उनकी छवि सरल व्यक्ति की हो।
  • लेकिन देश की रक्षा के लिए वो दुश्मनों से निपटने के लिए टेढ़े तरीकों के इस्तेमाल के लिए तैयार हैं।
  • पर्रिकर ने आगे कहा कि, दहशतगर्दियों को मुंहतोड़ जवाब दिया जायेगा।
  • अपने संबोधन में रक्षा मंत्री ने कहा कि, जरुरत पड़ी तो कार्रवाई फिर से की जाएगी।
  • उन्होंने आगे कहा कि, सर्जिकल स्ट्राइक से देश की सोच बदल गयी है।
  • साथ ही उन्होंने कहा कि, लोगों को भरोसा है कि, मोदी के नेतृत्व में देश सुरक्षित है।
UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें