रक्षा मंत्री मनोहर पर्रिकर अपने पद से इस्तीफा गोवा के मुख्यमंत्री बनने से पहले देंगे। इसकी पुष्टि नितिन गडकरी ने मीडिया को दिए गए एक बयान में की। उनको 22 विधायकों का समर्थन प्राप्त होना बताया जा रहा है। पार्टी के सूत्रों का कहना है कि उन्हें गोवा का नया मुख्यमंत्री बनाया जा सकता है। सूत्रों का मानना है कि रक्षामंत्री रहे मनोहर पर्रिकर को गोवा के मुख्यमंत्री पद की जिम्मेदारी दी जा सकती है।

22 विधायकों के समर्थन का दावा

  • बता दें कि गोवा में भाजपा को सत्ता में लाने के लिए 9 विधायकों की जरूरत है।
  • पार्टी का दावा है कि उनके समर्थन में 22 विधायक हैं।
  • बताया यह भी जा रहा है कि महाराष्ट्रवादी गोमांतक पार्टी (MGP) के द्वारा रखी गई शर्त के बाद भाजपा ने यह निर्णय लिया है।
  • जानकारी के अनुसार गोवा में 3 निर्दलीय विधायक हैं।
  • इनमें रोहन खंवटे, गोविन्द गावड़े और प्रसाद गांवकर शामिल हैं।
  • सेव गोवा फ्रंट के प्रसाद गांवकर को भाजपा ने समर्थन दे कर चुनाव में उतारा।
  • इनमे से भाजपा गठबंधन का आंकड़ा 20 तक पहुंचा और बाकी बचे 2 निर्दलीय विधायकों के समर्थन के बाद भाजपा गोवा में सरकार बनाने जा रही है।
  • भाजपा ने गोवा में सरकार बनाने के लिए केंद्रीय मंत्रीमंडल में फेरबदल करके मनोहर पर्रिकर को गोवा की जिम्मेदारी देना उचित समझा।
  • भाजपा ने केंद्र में सरकार बनाने के बाद अब अन्य राज्यों में भी सरकार बनाना शुरू कर दिया है।
  • हालांकि नितिन गडकरी ने स्पष्ट किया सभी गोवा विधायकों को मुख्यमंत्री के रूप में मनोहर पर्रिकर चाहते हैं।
  • उन्होंने कहा कि मनोहर पर्रिकर ने अभी तक इस्तीफा नहीं दिया है।
  • वह सीएम की सपथ लेने से पहले इस्तीफा देंगे।
UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें