प्रदेश सरकार ने नये राज्य निर्वाचन आयुक्त के रुप में आप रुख साफ करते हुए मनोज कुमार के नाम पर मुहर लगा दी है। अब यूपी के नये निर्वाचन आयुक्त होंगे मनोज कुमार, वैसों तो मनोज कुमार पहले प्रदेश के देवरिया जिलेे में जिलाअधिकारी के रुप में रह चुके हैं। मनोज कुमार अब निर्वाचन आयुक्त एस के अग्रवाल की जगह लेगें।

आपको बता दें कि प्रदेश सरकार के बैच के सेवानिवृत आईएएस अधिकारी मनोज कुमार को राज्य निर्वाचन आयुक्त के पद पर नियुक्त किया गया है।

ये भी पढ़ें : खुलासा: ये मशहूर ‘एक्ट्रेस’ फंस चुकी हैं सेक्स रैकेट में!

19 दिसंबर 2017 को सतीश कुमार अग्रवाल के सेवानिवृत होने के बाद से

यूपी राज्य निवार्चन आयुक्त का पद रिक्त चल रहा था।

इसके बाद आज मनोज कुमार के नाम पर सरकार ने मुहर लगा दी है।
बिहार के रहने वाले मनोज कुमार प्रदेश के कई महत्वपूर्ण विभागों में सेवाएं दे चुके हैं।

ये भी पढ़ें : वीडियो: अनाथालय में बच्चे का गाना 5 करोड़ लोगो ने देखा!

रिटायर्ड आईएएस मनोज कुमार उत्तर प्रदेश कैडर के 1988 बैच के आईएएस हैं।

वे मूल रुप से बिहार के औरंगाबाद के रहने वाले हैं।

मनोज भारत सरकार के वन एवं पर्यावरण मंत्रालय में संयुक्त सचिव के पद पर तैनात  रह चुके है।

लेकिन अब वे लखनऊ आकर राज्य सरकार में अपनी सेवाएं देंगे। मनोज को राज्य सरकार में अहम जिम्मेदारी दे दी हैं।

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें