लोकसभा चुनावों की तैयारियों के लिए समाजवादी पार्टी ने तैयारियां शुरू कर दी है। सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने पार्टी पदाधिकारियों के साथ चुनावी रणनीति बनाना शुरू कर दिया है। इसके अलावा वे लगातार संगठन को मजबूत करने पर ध्यान दे रहे हैं। इसी क्रम में समाजवादी पार्टी ने अपने प्रवक्ताओं में 6 नए लोगों को शामिल किया है। इन सभी में एक नाम ऐसा है जिसे देखकर सभी लोग हैरान हैं।

मनोज सिंह काका को बनाया गया प्रवक्ता :

समाजवादी सेक्युलर मोर्चा बनाकर शिवपाल यादव ने सपा की मुश्किलें बढ़ाने का काम किया है। अब सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव भी सेक्युलर मोर्चे से लड़ने के लिए तैयारी कर रहे हैं। दो दिन पहले शिवपाल यादव ने समाजवादी सेक्युलर मोर्चा के प्रवक्ताओं के मीडिया पैनल की लिस्ट जारी की थी। इसके जवाब में अब सपा के नए प्रवक्ताओं के पैनल का ऐलान हो गया है। इस लिस्ट में अखिलेश यादव के करीबी और लखनऊ विश्वविद्यालय के गोल्ड मेडलिस्ट छात्र रह चुके सपा नेता मनोज सिंह यादव काका को जगह दी गयी है। मनोज सिंह काका को सपा में अखिलेश यादव का काफी निकटतम माना जाता है।

वाराणसी से की शुरुआती पढ़ाई :

सपा के नए प्रवक्ता मनोज सिंह काका का राजनैतिक जीवन यूपी कॉलेज, वाराणसी से शुरू हुआ था। इसके बाद उन्होंने आगे की शिक्षा और राजनीति लखनऊ विश्वविद्यालय से पूरी की। वह लखनऊ विश्विद्यालय के गोल्ड मेडलिस्ट छात्र भी रहे हैं। उन्होंने राजनीति के साथ एमबीए, बी कॉम, एलएलबी, एमफिल की शिक्षा पूरी की है।

छात्र राजनीति में रहने के दौरान उनका संपर्क समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव से हुआ। ऐसा कहा जाता है कि वह अखिलेश यादव के खास हैं और उनकी युवा टीम में भरोसेमंद भी हैं। मनोज सिंह के प्रवक्ता बनाये जाने की सूचने मिलते ही सैयदराजा विधानसभा के अल्पसंख्यक सभा अध्यक्ष नियामुल खान ने मिठाई बांटी।

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें