[nextpage title=”manoj sinha” ]

उत्तर प्रदेश के नए मुख्यमंत्री के शपथ ग्रहण समारोह की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई है और यह शपथ ग्रहण समारोह 19 मार्च को होना प्रस्तावित है। मगर अभी तक उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री का नाम भी भाजपा ने निश्चित नहीं किया है। इस दौड़ में सबसे आगे मनोज सिन्हा का नाम चल रहा है। आपको हम आज बताएँगे कि क्यों मनोज सिन्हा इस दौड़ में सबसे आगे है।

[/nextpage]

[nextpage title=”manoj sinha2″ ]

सभी जातियां साधने में मिलेगी मदद :

  • मनोज सिन्हा इस समय भारत सरकार में संचार व रेल राज्यमंत्री है।
  • यदि मनोज सिन्हा को भाजपा द्वारा यूपी का सीएम बनाया जाता है तो निश्चित तौर पर भाजपा के लिए अच्छा होगा।
  • ऐसा हम नहीं कह नहीं रहे है बल्कि आपको इसका जवाब भी देंगे।
  • भाजपा जानती है कि इस चुनाव में उसे हर जाति-समुदाय का वोट मिला है।
  • इस कारण उन सभी को मुख्यमंत्री के नाम के लिए सहमत करना भाजपा के लिए एक बड़ी चुनौती है।
  • मगर मनोज सिन्हा को यूपी का सीएम बना देने से किसी भी जाति को समस्या होने की उम्मीद कम है।
  • इसके अलावा मनोज सिन्हा इस समय यूपी के ही गाजीपुर से लोकसभा सांसद है।
  • गाजीपुर पूर्वांचल का अहम हिस्सा है और पीएम मोदी पहले भी भारत के विकास के लिए पहले पूर्वांचल के विकास होने की बात कह चुके है।
  • इसके अलावा मनोज सिन्हा पीएम मोदी के ख़ास है और काफी करीबी है।
  • अब देखना है कि 18 मार्च को भाजपा विधानमंडल दल की बैठक में किस नाम पर अंतिम मुहर लगती है।

[/nextpage]

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें