Uttar Pradesh News, UP News ,Hindi News Portal ,यूपी की ताजा खबरें
Uttar Pradesh

बसपा से आये कई नेताओं ने ज्वाइन की समाजवादी पार्टी

join samajwadi party

join samajwadi party

सत्ता परिवर्तन के बाद नेताओं का दल बदलने का सिलसिला शुरू हो जाता है। समाजवादी पार्टी के सत्ता से बेदखल होने के बाद से कई नेता पार्टी से इस्तीफ़ा दे चुके हैं। सपा में नेताओं के इस्तीफों से कार्यकर्ताओं के मन में भी हौंसला कम होने लगा था। इस बीच अब एक के बाद एक कई बड़े नेताओं ने आज समाजवादी पार्टी की सदस्यता ली।

 

अगले पेज पर पढ़ें पूरी खबर :

अखिलेश ने की प्रेस कांफ्रेंस :

सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने आज पार्टी कार्यालय पर प्रेस कांफ्रेंस की। इस दौरान अखिलेश ने आरोप लगाया कि भाजपा आवाज दबाने का काम करती है। कालिया को अन्य राज्य की पुलिस खोज रही है मगर वह उत्तर प्रदेश में भाजपा नेता के साथ जिम करता है। यहाँ की पुलिस क्या कर रही थी। क्यों नही पता चला पुलिस वालों को। कल यूपी दिवस था, उपराष्ट्रपति यूपी में थे। मगर कल से ही कानून व्यवस्था पर सवाल उठना शुरू हो गया है। सारी घटना कैमरे में कैद हुई फिर भी कुछ नही हो रहा है। पहले कहते थे कि सपा थाना चला रही है, अब बताइए कौन चला रहा है।

[foogallery id=”175974″]

 

अगले पेज पर देखें सपा ज्वाइन करने वाले नेता :

ये नेता हुए सपा में शामिल :

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने आज लखनऊ में पार्टी कार्यालय पर प्रेस कांफ्रेंस की। इस दौरान अखिलेश यादव ने उत्तर प्रदेश की भाजपा सरकार पर जमकर हमला बोला। अखिलेश ने बीते दिनों काकोरी में हुई डकैती और हत्या को लेकर योगी सरकार को निशाने पर लिया। इस दौरान अखिलेश ने यादव ने बहुजन समाज पार्टी से आये कई नेताओं को सपा की सदस्यता दिलाई। आज अखिलेश की प्रेस कांफ्रेंस के दौरान BSP से सपा में लगभग एक दर्जन लोग शामिल हुआ हैं। इनमें दिनेश निषाद, छोटे लाल पूर्व विधायक शामिल हुए हैं। साथ ही शशांक शेखर समेत करीब एक दर्जन लोग सपा में ज्वाइन हुए हैं। इसके अलावा पूर्व विधायक बब्बन प्रसाद ने भी सपा ज्वाइन की है।

[foogallery id=”175977″]

 

ये भी पढ़ें : यूपी पुलिस सिर्फ भाजपा वालों को कर रही खुश- अखिलेश यादव

Related posts

वीडियो: आईएएस अनुराग तिवारी केस में पुलिस ने किया क्राइम सीन का रिक्रिएशन!

Sudhir Kumar
7 years ago

कड़ी सुरक्षा के बीच निकलेगी ‘भगवान राम की बारात’!

Divyang Dixit
7 years ago

अखिलेश यादव पहुँचे जनपद के अंधऊ हवाई पट्टी, यहां से जायेंगे सेवराई, पूर्व मंत्री ओमप्रकाश सिंह के पिता की तेरहवीं में होंगे शामिल.

Ashutosh Srivastava
6 years ago
Exit mobile version