2019 के लोकसभा चुनाव की समाजवादी पार्टी ने तैयारी शुरू कर दी है। सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने पार्टी पदाधिकारियों के साथ चुनावी रणनीति बनाना शुरू कर दिया है। इसके साथ ही अन्य दलों के नेताओं को सपा में शामिल कराने का सिलसिला शुरू हो चुका है। इसी क्रम में बसपा, भाजपा और कांग्रेस सहित कई बड़े दलों के नेताओं को समाजवादी पार्टी में लाने का सिलसिला शुरू हो गया है। इसी क्रम में लोकसभा चुनाव के पहले कई बड़े नेता रविवार को समाजवादी पार्टी में शामिल होने जा रहे हैं जिसके बाद नए समीकरण बनते दिख रहे हैं।

अखिलेश कर रहे 2019 की तैयारी :

आगामी लोकसभा चुनाव की तैयारियों में समाजवादी पार्टी सबसे आगे चल रही है। अन्य पार्टियों ने जहाँ इसके लिए अब तक कोई ख़ास तैयारी नहीं की है तो वहीँ सपा ने तो लोकसभा चुनाव प्रत्याशियों के लिए आवेदन फॉर्म तक निकाल दिया है। जिला सपा कार्यालय से कोई भी 10 हजार की रकम जमाकर इस फॉर्म को भरने के बाद प्रत्याशी बनने के आवेदन कर सकता है। मुलायम सिंह के मैनपुरी से लड़ने का ऐलान अखिलेश कर चुके हैं। साथ ही वे खुद भी कन्नौज से चुनाव लड़ने जा रहे हैं।

महान दल के कई नेता होंगे शामिल :

समाजवादी पार्टी लोकसभा चुनावों में भाजपा के विजय रथ को रोकने की पूरी तैयारी में लग गयी है। यही कारण है कि बसपा सहित अन्य दलों से आये नेताओं को पार्टी में शामिल कराने में सपा लग गयी है। उत्तर प्रदेश के बदायूं में रविवार को समाजवादी पार्टी का कार्यकर्ता सम्मलेन आयोजित किया गया है। सपा के इस सम्मलेन में महान दल के कई बड़े नेता सपा में शामिल होंगे। इस कार्यक्रम में सपा सांसद धर्मेंद्र यादव भी शामिल होंगे जो उन सभी नेताओं को पार्टी की सदस्यता दिलाएंगे।

ये भी पढ़ें-

होमगार्ड की फर्जी ड्यूटी लगाकर सरकारी खजाने से लाखों रुपये हड़प रहे पुलिस अधिकारी

पीएम मोदी करेंगे 60 हजार करोड़ रुपये से अधिक की 81 परियोजनाओं का शिलान्यास

सांसद सावित्री बाई फुले पर अपने चाचा को 12 बीघा जमीन कब्जा कराने का आरोप

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें