Uttar Pradesh News, UP News ,Hindi News Portal ,यूपी की ताजा खबरें
Uttar Pradesh

बरेली: पूर्व ब्लाक प्रमुख समेत कई ने छोड़ी समाजवादी पार्टी

SP workers protest against deoria shelter home case

SP workers protest against deoria shelter home case

समाजवादी सेक्युलर मोर्चा बनाने के बाद से शिवपाल यादव ने सपा को नुकसान पहुंचाना शुरू कर दिया है। सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव के नेतृत्व से नाखुश कई सपा नेता अब तक शिवपाल यादव के सेक्युलर मोर्चे का दामन थाम चुके हैं। लोक सभा चुनावों में अब ज्यादा समय नहीं रह गया है। ऐसे में सपा छोड़ने वाले नेताओं में निःसंदेह बढ़ोत्तरी देखने को मिलेगी। इसी क्रम में सपा में उपेक्षा से परेशान होकर कई बड़े नेताओं ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया है।

कई बड़े नेताओं ने छोड़ी पार्टी :

समाजवादी पार्टी में उपेक्षा से परेशान होकर नेताओं के इस्तीफा देने का सिलसिला जारी है। सपा के जिला उपाध्यक्ष रहे पूर्व ब्लॉक प्रमुख भुता राजबाबू यादव और पूर्व सपा नेता चंद्रसेन सागर समेत गन्ना डायरेक्टर बुद्धपाल सिंह यादव, पूर्व प्रधान मेहतरपुर श्याम सिंह यादव, पूर्व प्रधान जितौर हरपाल सिंह यादव, पूर्व जिला पंचायत प्रत्याशी सत्यपाल सिंह यादव ने पूर्व सांसद वीरपाल सिंह यादव की अगुवाई में समाजवादी सेक्युलर मोर्चा ज्वाइन कर लिया। सेक्युलर मोर्चा जिलाध्यक्ष मलखान सिंह यादव ने सपा छोड़ने वाले सभी नेताओं को समाजवादी सेक्युलर मोर्चा की सदस्यता ग्रहण कराई।

सपा बन गयी है वोट कटवा पार्टी :

इस दौरान मौजूद पूर्व राज्य सभा सांसद वीरपाल सिंह यादव ने कहा कि सपा में उपेक्षित रहने वाले बड़ी संख्या में लोग समाजवादी सेक्युलर मोर्चा में शामिल हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव में भाजपा को सिर्फ सेक्युलर मोर्चा टक्कर दे पाएगा। सपा तो अब केवल वोट कटवा पार्टी बनकर रह गई है जिससे भाजपा को फायदा पहुंच सके।

मोर्चा ज्वाइन करने वाले पूर्व सपा जिलाध्यक्ष तारा सिंह सोलंकी ने कहा कि जिस तरह वीरपाल सिंह ने बरेली मंडी में सपा को खड़ा किया, उसी तरह समाजवादी सेक्युलर मोर्चा भी बड़ी ताकत बनकर उभरेगा। कार्यक्रम में डा. खालिद अंसारी, प्रवक्ता डॉ. रवींद्र सिंह यादव, किशनलाल यादव, रामकुमार सिंह, अशोक यादव, राहुल कश्यप, टीटू यादव आदि शामिल थे।

[penci_related_posts taxonomies=”undefined” title=”संबंधित खबरें” background=”” border=”” thumbright=”no” number=”4″ style=”grid” align=”none” displayby=”uttar_pradesh_categories” orderby=”random”]

Related posts

विधानसभा चुनाव से पहले समाजवादी पार्टी को एक और झटका!

Divyang Dixit
7 years ago

पुलिस मुठभेड़ में 20 हजार का इनामी गिरफ्तार

Desk
3 years ago

अमिताभ बच्चन की 102 नॉट आउट देखने पहुंचे मुलायम सिंह यादव

Shashank
6 years ago
Exit mobile version