• समाजवादी सेक्युलर मोर्चा इटावा से एत्मादपुर तक अपना शक्ति प्रदर्शन दिखायेगा।
  • रैली में शामिल होने के लिए मथुरा जनपद के जिलाध्यक्ष काफ़िले के साथ निकले।
  • लोकसभा चुनाव 2019 से ठीक पहले समाजवादी पार्टी के कद्दावर नेता शिवपाल यादव ने अपनी नई पार्टी समाजवादी सेक्युलर मोर्चा खड़ी कर दी।
  • जिससे तमाम राजनैतिक दलों में खलबली मची हुई है।
  • सेक्युलर मोर्चा इटावा से लेकर एत्मादपुर तक एक रैली का आयोजन कर रहा है।
  • जिसमे आज मथुरा जनपद के जिलाध्यक्ष जगदीश नौहवार अपने दमखम के साथ निकले।
  • यमुना एक्सप्रेसवे राया कट पर एकत्रित हुए सैकड़ो कार्यकर्ताओं का काफ़िला इटावा के लिए रवाना हुआ।
  • इस दौरान जिलाध्यक्ष जगदीश नौहवार ने कहा कि पार्टी सभी सीटों पर चुनाव लड़ेगी।
  • भाजपा से लोगो का विश्वास खत्म हो चुका है।
UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें