उत्तर प्रदेश की समाजवादी पार्टी के अन्दर कुछ दिनों से सियासी उठापटक जारी है। जिसके चलते पार्टी के नेता, कार्यकर्ताओं और उम्मीदवार अपने भविष्य को लेकर असमंजस की स्थिति में थे। इसके साथ ही सपा में जारी दो-दो उम्मीदवारों की लिस्ट के बाद प्रत्याशियों की दुविधा और बढ़ गयी थी।

भाजपा में शामिल हुए सपा-बसपा के कई नेता:

  • समाजवादी पार्टी में जारी सियासी संकट को देखते हुए कई सपा और बसपा नेता भाजपा में शामिल हो गए हैं।
  • उत्तर प्रदेश भाजपा प्रदेश अध्यक्ष केशव प्रसाद मौर्य ने सभी नेताओं को भाजपा में शामिल करवाया।
  • केशव प्रसाद मौर्य ने सदस्यता कार्यक्रम के दौरान प्रेस कांफ्रेंस को भी संबोधित किया।
  • अपने संबोधन में केशव प्रसाद मौर्य ने यूपी सरकार को कानून-व्यवस्था को लेकर घेरा।

[ultimate_gallery id=”44076″]

अन्य दलों के ये नेता हुए भाजपा में शामिल:

सूबे के सियासी उठापटक के बीच कई दलों के नेता रविवार को भाजपा में शामिल हो गए हैं।

  • दरवीर सिंह -RLD,
  • कलेक्टर पाण्डेय -BSP
  • दशरथ सिंह- कांग्रेस
  • धीरेन्द्र सिंह- कांग्रेस
  • उषा रावत,
  • शिल्पी सिंह।
UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें