भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने आज उत्तर प्रदेश भाजपा में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पूर्व केन्द्रीय मंत्री, संसद के दोनों सदनों के सदस्य रहे डाॅ. संजय सिंह, समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व सांसद सुरेन्द्र सिंह नागर, समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष एवं पूर्व सांसद संजय सेठ, कांग्रेस की वरिष्ठ नेता कई बार की विधायक रही पूर्व मंत्री अमिता सिंह जी को उत्तर प्रदेश भाजपा में ज्वाइन करने पर स्वागत किया तथा सदस्यता दिलाई।

  • इन सभी नेताओं के नेतृत्व में सैंकडों की संख्या में नेताओं ने भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।
  • पूर्व सांसद नीरज शेखर, संजय सिंह, सुरेन्द्र नागर, संजय सेठ और अमिता सिंह को इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष ने सक्रिय सदस्यता के लिए सदस्यता बही प्रदान की।
  • इस अवसर पर सभी नेताओं का स्वागत करते हुए प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि देश में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में एक सकारात्मक राजनीति की मीठी बयार चल रही है।

आपके आने से पार्टी मजबूत होगी और बीजेपी की प्रतिष्ठा बढी है।

  • राजनीति व्यापार नहीं सेवा है।
  • भारतीय जनता पार्टी मोदी जी, अमित शाह जी की तपस्या एवं योगी आदित्यनाथ के कठोर परिश्रम से नित्य नए कीर्तिमान स्थापित कर रही है।
  • भारतीय जनता पार्टी नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में एक नए भारत के निर्माण करने में लगी है।
  • हम सबको भी इसमें सहयोग कर अपने-अपने हिस्से की जिम्मेदारी निभानी होगी तभी यह देश खुशहाली व समृद्धि के रास्ते पर आगे बढ़ता रहेगा।
  • कार्यक्रम में प्रदेश उपाध्यक्ष जेपीएस राठौर, प्रदेश महामंत्री विद्यासागर सोनकर, प्रदेश प्रवक्ता अशोक पाण्डेय, डाॅ. चन्द्रमोहन, प्रदेश मीडिया प्रभारी मनीष दीक्षित, प्रदेश सहमीडिया प्रभारी आलोक अवस्थी, प्रदेश मीडिया सम्पर्क प्रमुख तरूण कान्त त्रिपाठी, प्रदेश सहमीडिया सम्पर्क प्रमुख राकेश त्रिपाठी उपस्थित रहे।
  • कार्यक्रम का संचालन प्रदेश महामंत्री गोबिन्द नारायण शुक्ला ने किया।

[penci_related_posts dis_pview=”no” dis_pdate=”no” title=”UP NEWS” background=”” border=”” thumbright=”no” number=”4″ style=”list” align=”none” withids=”” displayby=”recent_posts” orderby=”rand”]

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें