उत्तर प्रदेश के उन्नाव जिले के विकासखंड सरोसी क्षेत्र की अलग-अलग ग्राम पंचायतों में लगातार बारिश के चलते कच्चे मकानों में सीलन व्याप्त हो जाने के बाद से मकानों के गिरने का सिलसिला जारी हो गया।

बारिश और उसके बाद धूप से धरासायी हुए मकान:

  • वहीं बारिश रुकने और धूप निकलने के बाद कच्चे मकान चटक कर गिर रहे.
  • पीड़ित परिवार फूस व तिरपाल के नीचे बसर करने को मजबूर।
  • पीड़ितों ने लेखपाल को दी सूचना।
  • विकास खंड क्षेत्र के ग्राम पंचायत बन्दा खेड़ा के मजरा शंकर खेड़ा निवासी राजू की कच्ची दीवार गिर गयी।
  • जिसमें एक मवेशी दब कर घायल हो गया।
  • वहीं दिनेश और रामविलास छत भी गिर गई।

तिरपाल के नीचे गुजर बसर कर रहे ग्रामीण:

  • ग्राम पंचायत इसुनिया का मजरा राम सिंह खेडा में सुरेश का पूरा घर गिर गया।
  • जिसके बाद से तिरपाल के नीचे पूरा परिवार गुजर बसर करने को मजबूर।
  • मजरा धौकल खेड़ा में श्रीराम पुत्र बाबू और मंशा राम पुत्र लक्ष्मण का भी कच्चा मकान धरासायी हो गया.
  • जिसके चलते वह भी बेघर हो गए हैं।
  • कच्चे मकानों की दिवार व छत लगातार गिरने से परेशान पीड़ितों ने मदद के लिए शासन से लगाई गुहार.
  • लेकिन अभी तक राजस्व व ब्लाक क्षेत्र से कोई अधिकारी जांच करने नहीं पहुंचा।
UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें