उत्तर प्रदेश की समाजवादी सरकार में अंदरूनी उठापटक का दौर अभी भी जारी है, अखिलेश और शिवपाल सिंह यादव के बीच शुरू हुए गृहयुद्ध में सपा प्रमुख मध्यस्थ की भूमिका निभाने की कोशिश कर रहे हैं।

सपा प्रमुख के आवास पर थी ‘मैराथन मीटिंग’:

  • समाजवादी परिवार में मचे घमासान के बाद से सपा प्रमुख लगातार स्थिति को काबू करने की कोशिश में लगे हुए हैं।
  • जिसके चलते शिवपाल सिंह यादव और सपा प्रमुख की मैराथन मीटिंग 5 घंटे अनवरत जारी रही थी।
  • मीटिंग में राज्यसभा सांसद सुभाष चंद्रा भी मौजूद थे।
  • यह मीटिंग सपा प्रमुख के दिल्ली स्थित आवास पर आयोजित की गयी थी।
  • बैठक में अखिलेश यादव की उपस्थिति के भी कयास लगाये जा रहे थे, लेकिन वो मीटिंग में नहीं पहुंचे।

5 घंटे तक चली ‘मैराथन मीटिंग’:

  • सपा प्रमुख के दिल्ली स्थित आवास पर शिवपाल सिंह यादव और सपा प्रमुख के बीच मैराथन बैठक चल रही थी।
  • बैठक करीब 5 घंटे तक चली, जिसमें कई महत्वपूर्ण फैसले लिए गए हैं।
  • सूत्रों के मुताबिक, सपा प्रमुख आगामी शुक्रवार को राजधानी लखनऊ आयेंगे।
  • जिसके बाद सपा प्रमुख यहाँ संसदीय बोर्ड की मीटिंग करेंगे।
  • इसके अतिरिक्त सपा प्रमुख संसदीय बोर्ड की बैठक के बाद शुक्रवार को इस समस्या पर अपना फैसला सुनायेंगे।
  • गौरतलब है कि, प्रो० रामगोपाल यादव भी लखनऊ के लिए रवाना हो चुके हैं।
  • तमाम साक्ष्यों के आधार पर ये कहा जा सकता है कि, शुक्रवार को सूबे की राजनीति में बहुत बड़ी हलचल आ सकती है।
UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें