Uttar Pradesh News, UP News ,Hindi News Portal ,यूपी की ताजा खबरें
Uttar Pradesh

हेमवती नन्दन बहुगुणा के जन्म शताब्दी वर्ष पर मैराथन दौड़ की तस्वीरें

marathon race Hemwati Nandan Bahuguna birth anniversary in lucknow-17

marathon race Hemwati Nandan Bahuguna birth anniversary in lucknow-17

उत्तर प्रदेश के राज्यपाल राम नाईक, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, उप मुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा, विधानसभा अध्यक्ष माता प्रसाद पांडेय, कैबिनेट मंत्री रीता बहुगुणा जोशी सहित कई नेताओं ने बुधवार सुबह विधानसभा के तिलक हाल में प्रख्यात स्वतंत्रता संग्राम सेनानी एवं पूर्व मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश स्व. हेमवती नन्दन बहुगुणा के जन्म शताब्दी वर्ष (2018-19) पर श्रद्धांजलि दी। सभी भी पूर्व मुख्यमंत्री की प्रतिमा पर श्रद्धा सुमन अर्पित किये।

इससे पहले वीमेन पावर लाइन चौराहे से एक मैराथन दौड़ का आयोजन किया गया। इसमें हजारों लोगों ने भाग लिया। इससे पहले वीमेन पावर लाइन चौराहे से एक मैराथन दौड़ का आयोजन किया गया। इसमें हजारों लोगों ने भाग लिया। इस शान्ति एकता दौड़ के अवसर पर उपमुख्यमंत्री, माध्यमिक शिक्षा, उच्च शिक्षा, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी इलेक्ट्रॉनिक्स, तथा सूचना प्रौद्योगिकी दिनेश शर्मा मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहे। वहीं कैबिनेट मंत्री महिला कल्याण, परिवार कल्याण, मातृ एवं शिशु कल्याण, एवं पर्यटन रीता बहुगणा जोशी सहित हजारों लोग उपस्थित रहे। रैली का आयोजन स्थान 1090 चौराहा से चौराहा से कालीदास मार्ग चौराहे तक हुआ।

उत्तर प्रदेश के राज्यपाल राम नाईक, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, उप मुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा, विधानसभा अध्यक्ष माता प्रसाद पांडेय, कैबिनेट मंत्री रीता बहुगुणा जोशी सहित कई नेताओं ने बुधवार सुबह विधानसभा के तिलक हाल में प्रख्यात स्वतंत्रता संग्राम सेनानी एवं पूर्व मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश स्व. हेमवती नन्दन बहुगुणा के जन्म शताब्दी वर्ष (2018-19) पर श्रद्धांजलि दी। सभी भी पूर्व मुख्यमंत्री की प्रतिमा पर श्रद्धा सुमन अर्पित किये।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि लखनऊ में हेमवती जी की मूर्ति नहीं है। इस मामले में रीता जोशी से पूछा तो रीता जोशी ने बताया एक भी मूर्ति नहीं है। मुझे ऐसा सुनकर बहुत आश्चर्य हुआ। बहुगुणा जी के गांव जाना आज भी कठिन है। लखनऊ में एक भी मूर्ति, स्मारक नहीं है। एक भी मूर्ति, स्मारक न होने आश्चर्य की बात है। सीएम ने सपा पर निशाना साधते हुए कहा कि वह अपना पदाधिकार बनाए रखना चाहते हैं। परिवारवाद का पदाधिकार बनाए रखना चाहते हैं।

नरेंद्र मोदी जारी करेंगे डाक टिकट

इस दौरान हेमवती नंदन बहुगुणा स्मृति समिति की ओर से पूरे देश में बड़े जोर-शोर से विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए। जिसमें प्रमुख रुप से बहुगुणा के जन्म दिवस पर स्मारक डाक टिकट प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कर कमलों द्वारा जारी किया गया। वहीं उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा बहुगुणा जी की एक बड़ी प्रतिमा लखनऊ में स्थापित की जाएगी।

ग्रंथ किया जा रहा तैयार

लखनऊ में हर दल के हर जाति के हर समुदाय के लोग समारोह में सम्मिलित हुए। रीता बहुगुणा ने आज प्रेस कांफ्रेंस आयोजित कर बताया कि हम विशेष रूप से प्रधानमंत्री और मनोज सिन्हा का धन्यवाद करते हैं, जिन्होंने डाक टिकट जारी करने के लिए एक बार भी सोचा नहीं और उनकी मदद से डाक टिकट जारी हो रहा है। बहुगुणा ने एक नैतिकता पर राजनीति की। राजनीति में स्वस्थ परंपराओं की स्थापना में उनका बहुत बड़ा योगदान है। ग्रंथ भी बहुगुणा जी के नाम पर तैयार हो रहा है। मंत्रालय में रहकर भी हेमवती नंदन बहुगुणा ने जब भी काम किया तो उन्होंने पिछड़े लोगों को आगे बढ़ाने के लिए काम किया, उन्होंने लगातार राजनीति निस्वार्थ रूप से की। बहुत सारी स्वयं सेवक संस्थाएं भी आगे आ रही हैं जो इस में प्रतिभाग लेंगे। भारत सरकार ने 40मिनट की लघु फिल्म दूरदर्शन के माध्यम से बनवा रही है।

ये भी पढ़ें- पंकज सिंह को गोरखपुर का प्रभारी नियुक्त किया गया

ये भी पढ़ें- 29वां सड़क सुरक्षा सप्ताह 2018: सीट बेल्ट-हेलमेट दिवस पर नियमों का पाठ

ये भी पढ़ें- भाजपा विधायक का पति एसपी से बोला- पीएम मोदी से कहकर बर्खास्त करवा दूंगा

ये भी पढ़ें- बीकेटी तहसील में दबंग लेखपाल ने लहूलुहान करने के बाद युवक का तोड़ा हाथ

ये भी पढ़ें- महिला पुलिस इंस्पेक्टर के पीछे पड़ा युवक, रात में करता है परेशान

ये भी पढ़ें- कर्नाटक में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 6 दिनों में 34 रैलियों को करेंगे संबोधित

ये भी पढ़ें- सड़क सुरक्षा सप्ताह: हर 28 मिनट में एक व्यक्ति की हो रही मौत

Related posts

उन्नाव में दूध में निकला रबड़ जैसा पदार्थ

Bharat Sharma
6 years ago

होली के हुड़दंगियों की मारपीट में एक युवक की हुई मौत, आरोपी युवक को पुलिस ने किया गिरफ्तार, पुलिस ने शव को लिया कब्ज़े में, थाना हीमपुर के सिकरौदा इलाके का मामला।

Ashutosh Srivastava
6 years ago

कैबिनेट मंत्री सुरेश खन्ना का आगमन आज शाम 4 बजे हेलीकाप्टर से पुलिस लाइन वाराणसी से पुलिस लाइन जौनपुर पहुुंचेगे, 4:10 बजे कार द्वारा ​लोनिवि के निरीक्षण में नगर विकास, जल निगम व सूडा विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक करेंगे, इसके साथ ही विभागों का भ्रमण करेंगे, शाम 5 बजकर 10 मिनट पर हेलीकाप्टर से लखनऊ के लिए प्रस्थान करेंगे।

Ashutosh Srivastava
6 years ago
Exit mobile version