उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले में स्थित BRD मेडिकल कॉलेज में ऑक्सीजन की सप्लाई बंद होने से 60 से ज्यादा लोगों की मौत हो गयी थी, जिसके बाद मामले में योगी सरकार की काफी आलोचना की गयी थी। बुधवार 16 अगस्त को राष्ट्रीय लोक दल ने भी इस मामले को लेकर योगी सरकार पर हमला बोला। RLD नेता मसूद अहमद(masood ahmad) ने योगी सरकार के कई अन्य फैसलों को लेकर भी हमला बोला।

प्रेस कांफ्रेंस में RLD नेता मसूद अहमद के संबोधन के अंश(masood ahmad):

स्वास्थ्य मंत्री इस्तीफ़ा दें(masood ahmad):

  • प्रेस कांफ्रेंस की अध्यक्षता RLD के प्रदेश अध्यक्ष मसूद अहमद ने की थी।
  • जिसमें उन्होंने कहा कि, गोरखपुर में बच्चों की मौत पर सिद्धार्थनाथ को इस्तीफा देना चाहिए।
  • देश के मदरसों केे लिए अलग से आदेश दिया जाना गलत है।
  • मदरसों में पुलिस के ज़रिए वीडियो ग्राफी कराया जाना गलत है।
  • योगी सरकार क्या संदेश देना चाहती है?

सबका साथ, सबक विकास(masood ahmad):

  • उन्होंने मदरसों के लिये नए आदेश पर कहा कि, क्या यही सबका साथ सबका विकास है?
  • डॉ. कफील से ऐसा व्यवहार हो रहा है जैसे वो आतंकवादी हों।
  • हाई कोर्ट के सिटिंग जज से मामले की जांच कराई जाए।

RLD निकलेगी कैंडल मार्च(masood ahmad):

  • प्रदेश अध्यक्ष मसूद अहमद ने आगे जानकारी दी कि, 23 अगस्त को RLD कैंडल मार्च निकलेगी।
  • यह मार्च गोरखपुर में जयंत चौधरी की अगुवाई में निकाला जायेगा।

योगी आदित्यनाथ मुख्यमंत्री पद के लायक नहीं(masood ahmad):

  • भाजपाई झूठ बोलने में माहिर हैं।
  • योगी जी का स्तर मुख्यमंत्री के लायक नही।
  • कल्याण और राजनाथ सिंह मुख्यमंत्री स्तर के थे।

मसूद अहमद का विवादित बयान(masood ahmad):

  • प्रेस कांफ्रेंस में RLD प्रदेश अध्यक्ष मसूद अहमद ने जाते-जाते विवादित बयान दे दिया।
  • जिसमें उन्होंने कहा कि, वो वंदे मातरम नही गाएंगे।

ये भी पढ़ें: समय से पहले लोकसभा चुनाव कराना चाहती है BJP!

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें