उत्तर प्रदेश की विधानसभा के सभापति माता प्रसाद पाण्डेय ने गुरुवार 12 जनवरी को प्रेस कांफ्रेंस का आयोजन किया था। प्रेस कांफ्रेंस का आयोजन विधानसभा भवन में किया था।
नेशनल वीमेन पार्लियामेंट में महिलाओं की भागीदारी पर बात:
- यूपी विधानसभा स्पीकर माता प्रसाद पाण्डेय ने गुरुवार को प्रेस कांफ्रेंस का आयोजन किया था।
- जिसमें उन्होंने नेशनल वीमेन पार्लियामेंट में महिलाओं की भागीदारी पर बात की।
- ज्ञात हो कि, 10 फरवरी से 12 फरवरी तक आंध्र प्रदेश में नेशनल वीमेन पार्लियामेंट का कांफ्रेंस होना है।
- उन्होंने कहा कि, आंध्र प्रदेश के अमरावती में नेशनल वीमेन पार्लियामेंट का आयोजन होना है।
- सभापति ने आगे जानकारी दी कि, इस कांफ्रेंस में लोकतंत्र में महिलाओं के एम्पावरमेंट पर चर्चा होगी।
- साथ ही उन्होंने बताया कि, कांफ्रेंस में यूपी में चल रही महिला सुरक्षा योजनाओं को वहां रखा जाएगा।
- माता प्रसाद पाण्डेय ने आगे कहा कि, ये आयोजन 3 दिनों तक चलेगा।
- उन्होंने आगे बताया कि, प्रदेश की महिला विधायकों, सांसदों और अलग-अलग क्षेत्र में काम करने वाली महिलायें भी शामिल हो सकती हैं।
[ultimate_gallery id=”45432″]
समाजवादी झगड़े पर कुछ भी कहने से इंकार:
- माता प्रसाद पाण्डेय ने आगे समाजवादी पार्टी के विवाद पर कुछ भी कहने से इंकार कर दिया।
- उन्होंने कहा कि, मैं स्पीकर हूँ, मेरा बोलना ठीक नहीं है।
- स्पीकर ने कहा कि, मैं किसकी तरफ हूँ, इसका कोई मतलब नहीं है।
- साथ ही उन्होंने कहा कि, अखिलेश यादव हमारे मुख्यमंत्री हैं और मुलायम सिंह हमारे नेता हैं।
ये भी पढ़ें: असम रेजिमेंटल गीत ,बदलुराम का बदन सत्य घटना पर आधारित!
UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें
Tags
#address press conference
#mata prasad pandey
#mata prasad pandey address press conference today at assembly
#mata prasad pandey address press conference today at uttar pradesh assembly.
#press conference today at assembly
#uttar pradesh assembly
#उत्तर प्रदेश विधानसभा
#प्रेस कांफ्रेंस
#प्रेस कांफ्रेंस का आयोजन विधानसभा भवन में
#माता प्रसाद पाण्डेय
#विधानसभा सभापति
#विधानसभा सभापति माता प्रसाद पाण्डेय
Divyang Dixit
Journalist, Listener, Mother nature's son, progressive rock lover, Pedestrian, Proud Vegan, व्यंग्यकार