मथुरा-4 बच्चे यमुना में डूबे, 1 की मौत- विस्तृत रिपोर्ट वीडियो के साथ।।

मथुरा-

रविवार को थाना रिफाइनरी क्षेत्र स्थित कोयला अलीपुर घाट पर 4 बच्चों के यमुना में डूबने से हड़कंप मच गया। गिर्राज वाटिका कॉलोनी निवासी बच्चे यमुना पार कर रमणरेती घूमने गए थे। रमणरेती घूमने आए बच्चे जब वापस आ रहे थे तभी यह हादसा हो गया। हादसे में 1 बच्चे की मौत हो गई।
आपको बता दें थाना रिफाइनरी क्षेत्र में गिर्राज वाटिका निवासी राहुल पुत्र जयवीर सिंह, लव पुत्र जयवीर सिंह व छतर पुत्र दर्शन सिंह के अलावा एक अन्य बच्चा रविवार को थाना महावन क्षेत्र स्थित रमणरेती घूमने गए थे।रमणरेती घूमने के बाद चारों वापस आ रहे थे। इन चारों में से 3 ने यमुना में कम पानी का आंकलन कर पैदल ही यमुना पार करने का फैसला किया। इसी दौरान यह हादसा घटित हो गया। तीन बच्चों को बचाने में चौथा बच्चा भी यमुना में डूब गया बच्चों को यमुना में डूबता देख यमुना घाट पर मौजूद तैराकों ने तीन बच्चों को सकुशल बाहर निकाल लिया जबकि एक बच्चे की मौत हो गई, सूचना मिलते ही इलाका पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और मृतक बच्चे के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

Report – Jay

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें