उत्तर प्रदेश की सियासत में मथुरा का अहम रोल है। मथुरा धार्मिक क्षेत्र के साथ ही राजनीतिक तौर पर भी इन चुनावों में उभर कर आया है।

मथुरा-

पश्चिमी उत्तर प्रदेश में पहले चरण के मतदान से पहले भारतीय जनता पार्टी के सभी बड़े चेहरे मैदान में है। भाजपा 2022 में सरकार बनाने को लेकर किसी भी रणनीति पर काम बाकी छोड़ना नहीं चाहती है। इसे लेकर भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह मथुरा की मांट विधानसभा क्षेत्र के बाजना पहुंचे ।
उत्तर प्रदेश की सियासत में मथुरा का अहम रोल है। मथुरा धार्मिक क्षेत्र के साथ ही राजनीतिक तौर पर भी इन चुनावों में उभर कर आया है। उत्तर प्रदेश भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह मथुरा में भाजपा प्रत्याशियों के समर्थन में चुनाव प्रचार करने आम जनता से वोट अपील करने के लिए मथुरा प्रवास पर आए हैं। इस दौरान सबसे पहले भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने जाटलैंड से अपने प्रचार अभियान की शुरुआत की।
मथुरा की मांट विधानसभा जाटलैंड के तौर पर जानी जाती है जहां अभी तक भाजपा कमल खिलाने में पीछे रही है। यहां लगातार आठ बार पंडित श्याम सुंदर शर्मा विधायक बनते आ रहे हैं और नौवीं बार फिर वह मैदान में है।
मांट विधानसभा में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने जनता से भाजपा को वोट देने की अपील की उन्होंने कहा कि आपका वोट योगी आदित्यनाथ के हाथ को मजबूत करेगा।
स्वतंत्र देव सिंह ने कहा कि यह चुनाव जातिवाद परिवार वाद का नही बल्कि विकास का है । योगी आदित्यनाथ के सीएम के पद पर शपथ लेने के साथ ही गुंडे प्रदेश छोड़ देंगे |

सम्बोधन: स्वतंत्र देव सिंह, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष

Report – Jay

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें