Uttar Pradesh News, UP News ,Hindi News Portal ,यूपी की ताजा खबरें
Uttar Pradesh

उत्तर प्रदेश की सियासत में मथुरा का अहम रोल है। मथुरा धार्मिक क्षेत्र के साथ ही राजनीतिक तौर पर भी इन चुनावों में उभर कर आया है।

mathura-has-an-important-role-in-the-politics-of-uttar-pradesh

mathura-has-an-important-role-in-the-politics-of-uttar-pradesh

उत्तर प्रदेश की सियासत में मथुरा का अहम रोल है। मथुरा धार्मिक क्षेत्र के साथ ही राजनीतिक तौर पर भी इन चुनावों में उभर कर आया है।

मथुरा-

पश्चिमी उत्तर प्रदेश में पहले चरण के मतदान से पहले भारतीय जनता पार्टी के सभी बड़े चेहरे मैदान में है। भाजपा 2022 में सरकार बनाने को लेकर किसी भी रणनीति पर काम बाकी छोड़ना नहीं चाहती है। इसे लेकर भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह मथुरा की मांट विधानसभा क्षेत्र के बाजना पहुंचे ।
उत्तर प्रदेश की सियासत में मथुरा का अहम रोल है। मथुरा धार्मिक क्षेत्र के साथ ही राजनीतिक तौर पर भी इन चुनावों में उभर कर आया है। उत्तर प्रदेश भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह मथुरा में भाजपा प्रत्याशियों के समर्थन में चुनाव प्रचार करने आम जनता से वोट अपील करने के लिए मथुरा प्रवास पर आए हैं। इस दौरान सबसे पहले भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने जाटलैंड से अपने प्रचार अभियान की शुरुआत की।
मथुरा की मांट विधानसभा जाटलैंड के तौर पर जानी जाती है जहां अभी तक भाजपा कमल खिलाने में पीछे रही है। यहां लगातार आठ बार पंडित श्याम सुंदर शर्मा विधायक बनते आ रहे हैं और नौवीं बार फिर वह मैदान में है।
मांट विधानसभा में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने जनता से भाजपा को वोट देने की अपील की उन्होंने कहा कि आपका वोट योगी आदित्यनाथ के हाथ को मजबूत करेगा।
स्वतंत्र देव सिंह ने कहा कि यह चुनाव जातिवाद परिवार वाद का नही बल्कि विकास का है । योगी आदित्यनाथ के सीएम के पद पर शपथ लेने के साथ ही गुंडे प्रदेश छोड़ देंगे |

सम्बोधन: स्वतंत्र देव सिंह, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष

Report – Jay

Related posts

स्वतंत्र भारत का अब तक का शानदार बजट : सीएम योगी आदित्यनाथ

UP ORG DESK
5 years ago

फैज़ाबाद-14 नवंबर को योगी आदित्यनाथ का फैज़ाबाद दौरा

kumar Rahul
7 years ago

30 मकान ढहाए गए, अवैध रूप से बसाया गया गाँव, सरकारी जमीन पर बनाये गए आवास, कई साल पहले राजस्व विभाग व भू माफियाओं ने खेला था खेल, सिक्कों की खनक के आगे तब धृतराष्ट्र बन गया था सरकारी महकमा, अवैध रूप से पशुचार की जमीन पर बनाये गए 30 मकान तोड़े गए, काफी लोगों को एक सप्ताह का समय देकर थमाया गया नोटिस, कासिमपुर इलाके के बेहन्दर में चला प्रशासन का महाबली, किस किस प्रधान ने बेंची जमीन, प्रशासन करायेगा जांच, दोषियों के विरुद्ध दर्ज की जाएगी एफआईआर, कार्यवाही से हड़कंप व गुस्सा।

Ashutosh Srivastava
6 years ago
Exit mobile version