Uttar Pradesh News, UP News ,Hindi News Portal ,यूपी की ताजा खबरें
Uttar Pradesh

मथुरा- भारतीय हॉकी टीम के कोच पीयूष दुबे का राया कस्बा पहुंचने पर चेयरमैन प्रतिनिधि और अन्य लोगों ने भव्य स्वागत किया|

मथुरा- भारतीय हॉकी टीम के कोच पीयूष दुबे का राया कस्बा पहुंचने पर चेयरमैन प्रतिनिधि और अन्य लोगों ने भव्य स्वागत किया|

आपको बता दें भारतीय हॉकी टीम के कोच पीयूष दुबे मूलतः हाथरस जनपद के गांव ऊंचा गांव रसमई के निवासी हैं और आज वह अपने कुछ अन्य साथियों के साथ अपने पैतृक गांव पहुंचे हैं| अपने गांव जाते समय कस्बा राया में चैयरमेन प्रतिनिधि राकेश शर्मा व अन्य लोगों ने फूल माला व दुपट्टा उड़ाकर उनका भव्य स्वागत किया| उनकी अगुवाई में भारतीय हॉकी टीम ने हाल ही में टोक्यो ऑलंपिक गेम्स में जर्मनी को हराकर कांस्य पदक जीता था| कोच पीयूष दुबे ने कहा कि वैसे तो उन्हें पूरे भारत देश से बहुत प्यार मिला है लेकिन इंसान जब अपने घर आता है और अपने परिवार व लोगों से जो अपनत्व उसे मिलता है उसकी अनुभूति अलग ही होती है| मैं इस प्रेम के लिए सभी राया वासियों, मथुरा वासियों और बृज वासियों का बहुत बड़ा ऋणी हूं|

Report – Jay

Related posts

फतेहपुर: महिला से 25 हजार की लूट, लुटेरे फरार

Short News
7 years ago

स्कूलों में स्वास्थ्य विभाग की टीम कर रही जांच!

Vasundhra
8 years ago

भदोही – त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के मद्देनजर मतगणना को लेकर तैयारियां तेजी से जारी

Desk
4 years ago
Exit mobile version