मथुरा। यूपी के मथुरा में थाना वृंदावन क्षेत्र में एक विदेशी नाबालिग किशोरी से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। किशोरी यूक्रेन की रहने वाली है। वहीं आरोपी युवक करांची पाकिस्तान का रहने वाला है। फ़िलहाल पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है।

आरोपी गिरफ्तार,पुलिस ने की कार्यवाही।

एसपी सिटी उदय शंकर सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि 1 सितंबर को वृंदावन कोतवाली में किशोरी के पिता ने तहरीर दी कि उसकी पुत्री के साथ संगीत सिखाने वाले युवक ने दुष्कर्म किया है। किशोरी यूक्रेन की रहने वाली है।जो अभी वृंदावन में रहती है। वहीं युवक करांची पाकिस्तान का रहने वाला है। जो टूरिस्ट वीजा पर वृंदावन में रह रहा हैं। उसका किशोरी के घर आना जाना था। फिलहाल पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।और आगे की कार्रवाई में जुट गई है।

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें