Uttar Pradesh News, UP News ,Hindi News Portal ,यूपी की ताजा खबरें
Uttar Pradesh

मथुरा: पुलिस ने हिन्दू आर्मी के दर्जनों कार्यकर्ताओं को किया गिरफ़्तार

uttarpradesh.org logo

uttarpradesh.org logo

मथुरा। यमुना एक्सप्रेस वे से हिंदू आर्मी के दर्जनों कार्यकर्ताओं को पुलिस ने हिरासत में लिया है।जोकि श्री कृष्ण जन्मस्थान के दर्शन करने के लिए आए थे। हिंदू आर्मी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मनीष यादव एवं जयंत सक्सेना नरेंद्र आंसू आदि सहित दर्जनों कार्यकर्ता थाना राया एव सदर पुलिस की हिरासत में हैं।

हिन्दू आर्मी के कार्यकर्ताओं की टोली श्री कृष्ण जन्मस्थान के दर्शनों के लिए आई थी। जो अयोध्या में राम मंदिर की तरह मथुरा में भव्य मन्दिर बनाये जाने के लिए संकल्प लेने की तैयारी में थे। इस भृमण कार्यक्रम की पुलिस एवं प्रशासन के अधिकारियों को पहले से ही जानकारी थी।

हिन्दू आर्मी द्वारा मुख्यमंत्री के माध्यम से स्थानीय प्रशासन से सुरक्षा मुहैया कराने के लिए मेल किया गया था।फ़िलहाल कार्यकर्ता पुलिस की हिरासत में हैं।साथ ही उनके जो वाहन हैं वह थाना परिसर में खड़े करा दिए गए हैं। एसपी सिटी उदय शंकर सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि धार्मिक संगठन के लोगों द्वारा सोशल मीडिया व अन्य तरह से श्रीकृष्ण जन्मस्थान को लेकर भ्रामक सुचनाएं फैलाई गई हैं।

जो आज मथुरा जनपद में आए थे। जिससे जनपद में शांति व्यवस्था भंग होने व किसी भी संगीन अपराध को रोकने के लिए धारा 151 तहत 22 लोगों को हिरासत में लिया गया है। अग्रिम विधिक कार्यवाही जारी है।

इनपुट-जय

Related posts

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सुब्रमण्यम के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया, भारत सरकार के पूर्व कैबिनेट सचिव थे सुब्रमण्यम, उप्र के पूर्व मुख्य सचिव भी रहे थे TSR सुब्रमण्यम।

Ashutosh Srivastava
7 years ago

देखें तस्वीरें: स्थिति बदलने के लिए परिवर्तन आवश्यक है- पीएम मोदी

Divyang Dixit
8 years ago

बलात्कार के आरोपी गायत्री प्रसाद प्रजापति की सुरक्षा हटाई गई!

Sudhir Kumar
8 years ago
Exit mobile version