Uttar Pradesh News, UP News ,Hindi News Portal ,यूपी की ताजा खबरें
Uttar Pradesh

मथुरा – दिन दहाड़े हुई डकैती का खुलासा करते हुए 5 बदमाशों को गिरफ्तार किया

mathura-police-has-got-a-big-success-arrested-5-criminals

mathura-police-has-got-a-big-success-arrested-5-criminals

मथुरा – दिन दहाड़े हुई डकैती का खुलासा करते हुए 5 बदमाशों को गिरफ्तार किया

मथुरा।

शहर कोतवाली पुलिस के एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने दिन दहाड़े हुई डकैती का खुलासा करते हुए 5 बदमाशों को गिरफ्तार किया है। वहीं लूटा गया पूरा माल बरामद कर लिया है।

आपको बता दें थाना शहर कोतवाली क्षेत्र की द्वारिकापुरी कॉलोनी में 10 मई को दिन दहाड़े दो बदमाशों ने कोरियर कंपनी का कर्मचारी बनकर हथियारों के बल पर महिलाओं को बंधक बना कर घर में लूटपाट की थीं। पुलिस ने आज खुलासा करते हुए पांच बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया है वहीं लूटी गई नगदी और सामान बरामद कर लिया है।
एसएसपी डॉ गौरव ग्रोवर ने जानकारी देते हुए बताया कि 10 मई को हुई डकैती का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पकड़े गए बदमाशों में श्याम सुन्दर नाम का बदमाश यहां पुरोहित का कार्य करता है और उसके द्वारा इस घर में भी पुरोहित का कार्य किया गया था। घटना को अंजाम देने से दो दिन पूर्व उसने अपने साथियों को बुलाकर घर की रैकी की गई और इस घटना को अंजाम दिया गया था।

Report – Jay

Related posts

जयंती पर याद किये गए स्वाधीनता संग्राम सेनानी और बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री स्व कर्पूरी ठाकुर

Desk
2 years ago

ब्लाक प्रमुख के अविश्वास प्रस्ताव को लेकर पुलिस बल तैनात

kumar Rahul
7 years ago

जो लोग GST से नाराज हैं, वो वोट डालते ही नही है: कठेरिया

Kamal Tiwari
7 years ago
Exit mobile version