पिछड़ी जातियों पर अन्याय बर्दास्त नहीं करेगी सपा -राजपाल कश्यप

मथुरा-

वृंदावन में एक सामाजिक कार्यक्रम में शिरकत करने आए समाजवादी पार्टी पिछड़ा वर्ग के प्रदेश अध्यक्ष व एमएलसी डॉक्टर राजपाल कश्यप का छटीकरा रोड स्थित एक होटल में सपा कार्यकर्ताओं द्वारा स्वागत किया गया। इस दौरान पत्रकारों से मुखातिब हुए डॉक्टर राजपाल कश्यप ने कहा कि पिछड़े वर्गों को मजबूत करने का काम सपा ने किया है। लेकिन बीजेपी सरकार पिछड़े वर्गों की उपेक्षा कर रही है। पिछड़ी जातियों के साथ अन्याय हो रहा है। जिसे सपा बर्दास्त नहीं करेगी। उन्होंने कहा कि जातीय जनगणना हो और आबादी के हिसाब से पिछड़े वर्गों को दलितों को हक मिले। सपा की जातिवाद राजनीति पर उन्होंने कहा कि सपा को बदनाम किया गया है कि सपा यादवों की पार्टी है। जबकि सपा के मंत्रिमंडल में सभी जाति के लोग थे। आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों के प्रश्न पर उन्होंने कहा कि बूथ स्तर पर तैयारियां चल रही हैं और कार्यकर्ताओं से सम्पर्क किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि सपा सरकार ने विकास कार्य और भाजपा ने धर्म के नाम पर ठगने का कार्य किया है। उन्होंने मांग की है कि आरक्षण का ध्यान रखते हुए सभी विभागों में खाली पड़े पदों पर भर्ती की जाए। लखनऊ में सपा मुखिया अखिलेश यादव की प्रेसवार्ता में पत्रकारों के साथ मारपीट के प्रश्न पर राजपाल कश्यप ने कहा पत्रकारों को सबसे अधिक सम्मान सपा ने दिया है। जबकि भाजपा के खिलाफ न्यूज दिखाने पर पत्रकारों पर एफआईआर, उनका चैनल बंद और उनका एड बंद हो जाएगा। साथ ही उन्होंने दावा किया कि 2022 में अखिलेश सरकार की वापसी होने जा रही है। उत्तर प्रदेश में कानून व्यवस्था के सवाल पर उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में जंगलराज है, यह सुप्रीमकोर्ट ने भी कहा है।

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें