Uttar Pradesh News, UP News ,Hindi News Portal ,यूपी की ताजा खबरें
Uttar Pradesh

मथुरा के थाना बलदेव पुलिस ने एक नकली दूध बनाने की फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया है|

मथुरा के थाना बलदेव पुलिस ने एक नकली दूध बनाने की फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया है|

पुलिस ने यहाँ से दस हजार लीटर बनावटी दूध और भारी मात्रा में नकली दूध बनाने के उपकरण बरामद किये है साथ ही पुलिस ने मुख्य आरोपी सहित सात लोगों को गिरफ्तार किया है|

मथुरा के थाना बलदेव पुलिस ने एक नकली दूध बनाने की फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया है|

आप ये समझते होंगे कि दूध हमारी सेहत के लिए फायदेमंद होता है और इससे हमें ताकत मिलती है। मगर आपने कभी ये सोचा है कि जो दूध आप पी रहे हैं वो असली है या फिर जहरीला है। दरअसल आपको बता दें मथुरा के बलदेव क्षेत्र ग्राम जुगसना में नकली दूध बनाने का गोरखधंधा जोरों पर चल रहा था यह सभी शातिर लोग नकली दूध मक्खन क्रीम पनीर तैयार कर के आसपास की स्थानीय मार्केट में अपने ही कैंटर द्वारा सप्लाई करते थे| यह सूचना बलदेव पुलिस को लगातार मिल रही थी जिस पर बलदेव पुलिस ने फैक्ट्री पर छापामार कार्रवाई करते हुए 7 लोगों को मौके से गिरफ्तार किया है| वहीं पुलिस ने नकली दूध बनाने के उपकरण भी भारी मात्रा में बरामद किए हैं सभी को जेल भेज दिया है वही इस संबंध में एसएसपी डॉ गौरव ग्रोवर ने जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस को इस फैक्ट्री के बारे में काफी दिनों से सूचना मिल रही थी जिस पर सीओ महावन और बलदेव पुलिस ने छापामार कार्यवाही की है| पुलिस ने यहाँ से दस हजार लीटर बनावटी दूध और भारी मात्रा में नकली दूध बनाने के उपकरण बरामद किये है| पुलिस ने मुख्य आरोपी मुन्ना लाल सहित सात लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है| एसएसपी ने कहा कि आरोपियों के द्वारा अर्जित की गई सम्पत्ति के बारे में जानकारी की जा रही है उसे भी कुर्क किया जाएगा| एसएसपी ने बलदेव पुलिस को बीस हजार रुपये का इनाम देने की घोषणा की है|

Report – Jay

Related posts

दबंगों द्वारा तमंचे पर डिस्को करने के मामले में गिरफ्तार हुए दो युवक, रिवॉल्वर के लाइसेंस निरस्तीकरण की हो रही कार्यवाही, थाना कल्याणपुर का मामला।

Ashutosh Srivastava
7 years ago

लखनऊ- कोरोना कर्फ्यू में ढील मिलते ही शुरू हुआ धरना प्रदर्शन करने का सिलसिला

Desk
3 years ago

15 वर्षों के कुशासन से यूपी में सहकारिता आंदोलन को क्षति पहुंची: सीएम योगी 

UP ORG DESK
6 years ago
Exit mobile version