मथुरा- वृंदावन में चल रहे कुंभ पूर्व वैष्णव बैठक में आज द्वितीय शाही स्नान किया गया।

शाही स्नान में तीनों अखाड़ों के साधू संतो के साथ भारी संख्या में श्रद्धालुओं ने यमुना जी में स्नान किया। इस दौरान पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम रखे। शाही स्नान से पूर्व तीनों अखाड़ों ने शाही पेशवाई निकाली। शाही पेशवाई में बैंड बाजों के साथ तीनों अखाड़ों के साधू संत व श्रद्धालु चल रहे थे। शाही पेशवाई में अपने अपने अखाड़ों के कलाकार करतब दिखाते हुए चल रहे थे।इस दौरान भारी संख्या में पुलिस बल तैनात रहा। शाही पेशवाई पर श्रद्धालुओं के साथ पुलिस कर्मियों ने भी पुष्प वर्षा की। शाही स्नान को लेकर साधू संतो ने प्रशासन द्वारा किए गये इंतजाम करने को लेकर प्रसन्नता जाहिर की।

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें