Uttar Pradesh News, UP News ,Hindi News Portal ,यूपी की ताजा खबरें
Uttar Pradesh

विधवा महिलाओं ने मनाई दीपावली पर्व की खुशी

विधवा महिलाओं ने मनाई दीपावली पर्व की खुशी

मथुरा-

भगवान श्रीकृष्ण की क्रीड़ा स्थली वृंदावन में बुधवार को विधवा व वृद्ध माताओं द्वारा दीपावली पर्व की खुशी उल्लास पूर्वक मनाई गई। सुलभ इण्टरनेशनल संस्था के तत्वावधान में केशीघाट स्थित यमुना तट पर आयोजित दीपोत्सव का आयोजन किया गया।

सदियों से कुप्रथाओं के चलते उपेक्षित जिन्दगी जी रहीं विधवा महिलाओं के जीवन में पुनः रोशनी लाने के लिए सुलभ संस्था के संस्थापक डॉक्टर बिंदेश्वर पाठक द्वारा आठ साल पूर्व शुरू की गई इस पहल के तहत बुधवार को भी संस्था द्वारा दीपोत्सव का आयोजन किया गया।

जहां विधवा महिलाओं ने कोरोनाकाल के चलते सरकार द्वारा जारी गाइडलाइन का पालन करते हुए फूलों की आकर्षक रंगोली सजाकर एवं दीप जलाकर रोशनी का पर्व हर्षोल्लास से मनाया। साथ ही श्रद्धापूर्वक यमुना मईया की आरती कर ठाकुरजी का आभार जताया।

Related posts

जवाहर बाग कांड की बरसी आज, परिजनों ने रक्तदान कर दी श्रद्धांजलि

Bharat Sharma
6 years ago

प्रयागराज:- माफिया अतीक गिरोह को फंडिंग करने वालों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई

Desk
2 years ago

 प्रयागराज कुम्भ होगा दिव्य और भव्य : केशव प्रसाद मौर्या

UP ORG DESK
6 years ago
Exit mobile version