महिलाओं को अश्लील कॉल और मैसेज (mau: accused arrested) भेजने वाले शोहदे को वीमेन पॉवर लाइन 1090 ने मऊ जिले से गिरफ्तार करने का दावा किया है। शिकायत प्राप्त होने पर चेक किया गया तो यह पाया गया कि एक व्यक्ति के विरूद्ध वूमेन पावर लाइन 1090 में भिन्न-भिन्न जनपदों की 07 महिलाओं ने फोन के माध्यम से अश्लील काल एवं मैसेज एवं व्हाट्सऐप्प के माध्यम से मैसेज कर परेशान करने की शिकायत दर्ज करा रखी है।

मौसा कहकर पैर छुए और 10000 नगद ले उड़े टप्पेबाज

  • वूमेन पावर लाइन 1090 द्वारा उक्त मो.न. पर कई बार काल कर काउन्सलिंग की गयी थी।
  • परन्तु मो.न. धारक के व्यवहार में कोई न हुआ जिस पर प्रकरण की गम्भीरता को देखते हुए प्रकरण को तत्काल वूमेन पावर लाइन 1090 की सर्विलांस टीम को अन्तरित किया गया था।

दोषियों को सजा दिलवाने के लिये किया पैदल मार्च

क्या है पूरा मामला?

  • सर्विलांस टीम द्वारा प्राप्त मोबाईल नंबर का विवरण प्राप्त कर पूरे मामले की गम्भीरता से छान-बीन की गयी। तो ज्ञात हुआ कि उपरोक्त मोबाइल नं. फर्जी आईडी पर लिया गया है।
  • जिसके उपरान्त सर्विलांस के माध्यम से मोबाईल का विश्लेषण करने पर आफताब का नाम प्रकाश में आया तथा छान-बीन से यह पाया गया कि वर्तमान में यह व्यक्ति जिसका नाम आफताब होना पाया गया है।

लोहिया अस्पताल मामले में तीन गिरफ्तार, एक फरार

  • वह कोपागंज, जनपद-मऊ में रह रहा है।
  • टेक्निकल टीम द्वारा तस्दीक के लिए कोपागंज जनपद मऊ, पुलिस से सम्पर्क किया गया तो ज्ञात हुआ कि सभी उपरोक्त अश्लील काल एवं मैसेज आफताब पुत्र अन्सार अहमद निवासी-नवांपुरा, कोपागंज, जनपद-मऊ द्वारा किया जा रहा है।
  • थाना-कोपागंज जनपद-मऊ द्वारा तस्दीक की गयी कि उक्त 07 महिलाओं को अल्ताफ ही अश्लील मैसेज व काल करके परेशान कर रहा था।

सॉफ्टवेयर इंजीनियर का फ्लैट में शव मिलने से हड़कंप

  • पूछताछ में अल्ताफ ने यह स्वीकार किया कि महिलाओं को परेशान करने के उद्देश्य से फर्जी आईडी पर उसने यह सिम कार्ड क्रय किया था।
  • प्रकरण की गम्भीरता को देखते हुए अग्रिम विधिक कार्यवाही हेतु प्रकरण को थाना- कोपागंज, जनपद-मऊ को आन्तरित किया गया।
  • जिस पर थाना-कोपागंज, जनपद-मऊ में मु0अ0स0-245/17 धारा-354 ए (3) 419,420,501 व 509 भादवि व 67 आईटी एक्ट दिनांक 27-08-17 को दर्ज हुआ।
  • थाना- कोपागंज, जनपद-मऊ पुलिस द्वारा आफताब को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया।
  • अंग्रिम विधिक कार्यवाही प्रचलित है।
  • उपरोक्त प्रकरण में टीम 1090 द्वारा पीड़िताओं से फीडबैक लिया गया तो, उन्होने 1090 द्वारा की गयी कार्यवाही से अपने (mau: accused arrested) को सन्तुष्ट बताया।

कैबिनेट मंत्री के आवास की छत से टपका पानी, मची खलबली

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें