बहुजन समाज पार्टी सुप्रीमो ने हाल ही में भारतीय सेना द्वारा सर्जिकल स्ट्राइक को अंजाम देने पर अपने विचार व्यक्त किये हैं, जिसके तहत शुक्रवार को राजधानी लखनऊ में मायावती ने प्रेस कांफ्रेंस कर देश के सैनिकों के सम्मान की बात कही।
यह भी पढ़ें: मायावती का पलटवार, भाजपा की मानसिकता को बताया जातिवादी!
भारतीय सेना का अभिनन्दन और जय-जयकार:
- सर्जिकल स्ट्राइक के बाद देश भर के नेताओं ने अपने-अपने विचारों से इस मुद्दे को हवा दी है।
- इसी श्रेणी में बसपा सुप्रीमो ने भी अपना नाम जोड़ लिया है।
- शुक्रवार को राजधानी लखनऊ में मायावती ने प्रेस कांफ्रेंस की।
- प्रेस कांफ्रेंस में उन्होंने कहा कि, सर्जिकल स्ट्राइक के लिए भारतीय सेना का अभिनन्दन और जय-जयकार होनी चाहिए।
- प्रेस कांफ्रेंस के दौरान मायावती पूरी तरह से भारतीय सेना के साथ खड़ी दिखाई दीं।
- उन्होंने कहा कि, सेना ने सर्जिकल स्ट्राइक कर देश का मनोबल बढ़ाया है।
यह भी पढ़ें: मायावती पैसे की हवस में अंधी हो चुकी हैं- स्वामी प्रसाद मौर्य
विरोधियों पर हमला:
- अपनी प्रेस कांफ्रेंस के दौरान मायावती ने भाजपा के मंत्रियों पर भी निशाना साधा।
- बसपा सुप्रीमो ने कहा कि, भाजपा सेना के नाम का फायदा उठा रही है।
- उन्होंने आगे कहा कि, मंत्रियों का नहीं बल्कि, देश के सैनिकों का सम्मान होना चाहिए।
UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें
Divyang Dixit
Journalist, Listener, Mother nature's son, progressive rock lover, Pedestrian, Proud Vegan, व्यंग्यकार